• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'

Rasraj boosts the immune system and relieves diseases - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजारों में हरे-हरे ताजे आंवले की बहार छा जाती है। आयुर्वेद में 'रसों का राजा' या 'रसराज' के नाम से पहचाने जाने वाले आंवले को कई शारीरिक समस्याओं का शत्रु और मानव का खास मित्र माना जाता है। मध्य प्रदेश का आयुष विभाग इसे सुपरफूड बताता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने से लेकर त्वचा-बालों तक के लिए रामबाण है। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को कई गुना बढ़ा देते हैं। सर्दी-खांसी, वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए यह सबसे आसान और सस्ता उपाय है। रोजाना एक आंवला खाने या इसका जूस पीने से रोगों से लड़ने की ताकत अपने आप बढ़ जाती है। इसके साथ ही पाचन तंत्र के लिए भी आंवला वरदान है। अपच, गैस, कब्ज और एसिडिटी की पुरानी समस्या इससे दूर हो जाती है। यह आंतों को साफ रखता है और भोजन को अच्छी तरह पचाने में मदद करता है। साथ ही लिवर को डिटॉक्स करके शरीर से सभी विषैले तत्व बाहर निकाल देता है।
त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी आंवला बेमिसाल है। इसके एंटी-एजिंग गुण झुर्रियां कम करते हैं और चेहरे पर निखार लाते हैं। बालों का झड़ना, सफेद होना और रूसी की समस्या भी जड़ से खत्म हो जाती है। आंवला का तेल या चूर्ण लगाने से बाल घने, काले और चमकदार बनते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी आंवला कारगर है। इसमें मौजूद विटामिन ए और कैरोटिनॉइड आंखों को स्वस्थ रखते हैं।
रसों का राजा डायबिटीज के मरीजों के लिए भी खास मायने रखता है क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लिए आंवला प्रकृति का दिया हुआ एक अनमोल तोहफा है। आंवले का सेवन कच्चा, मुरब्बे, चूर्ण और जूस के रूप में किया जा सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rasraj boosts the immune system and relieves diseases
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rasraj, immune system
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved