• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

माइंडफुल योगा : ऐसे करें अपने सेशन का समापन, अभ्यास के बाद ध्यान और प्रार्थना है जरूरी

Mindful Yoga: How to end your session; meditation and prayer are essential after practice. - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए थोड़ा समय निकालना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। काम का दबाव, घर की जिम्मेदारियां और लगातार भागते विचारों के बीच मन को शांत रखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में योग न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है, बल्कि मानसिक सुकून भी देता है। हालांकि, योग का पूरा लाभ तभी मिलता है, जब आप अपने सेशन का समापन भी सही तरीके से करते हैं। आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि योग अभ्यास की शुरुआत से लेकर उसके समापन तक हर छोटी बात का ध्यान रखना चाहिए। माइंडफुल योगा का मतलब सिर्फ अलग-अलग आसन करना नहीं है, बल्कि हर अभ्यास को पूरी जागरूकता और धैर्य के साथ करना है। योग सेशन का सबसे जरूरी हिस्सा उसका शांतिपूर्ण समापन है। अगर आप रोजाना सुबह योग करते हैं, तो अभ्यास खत्म होते ही नहाने के लिए बाथरूम की तरफ न भागें। आयुष मंत्रालय की सलाह है कि योग सेशन पूरा होने के बाद नहाने के लिए करीब 25 से 30 मिनट का अंतर रखें। दरअसल, योग के दौरान शरीर सक्रिय रहता है और सांसों की गति में भी बदलाव होता है। ऐसे में अभ्यास के तुरंत बाद शरीर को थोड़ा आराम देना बेहतर होता है।
योग करने के तुरंत बाद खाना खाने से भी बचना चाहिए। आयुष मंत्रालय के अनुसार, अभ्यास पूरा होने के बाद भोजन करने से पहले लगभग 15 से 30 मिनट का इंतजार करना चाहिए। इसके बाद हल्का और पौष्टिक भोजन लिया जा सकता है। सुबह योग करने वालों के लिए फल, हल्का नाश्ता या अपनी नियमित डाइट के अनुसार पौष्टिक आहार अच्छा विकल्प हो सकता है।
आयुष मंत्रालय के अनुसार, अभ्यास खत्म होने के बाद कुछ मिनट ध्यान या गहरे मौन में जरूर बिताएं। इसके लिए किसी शांत जगह पर आराम से बैठ जाएं। आंखें बंद करें और अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। ध्यान के बाद शांति पाठ यानी अंतिम प्रार्थना के साथ अपने योग सेशन का समापन करें। आप अपनी आस्था के अनुसार शांति मंत्र का उच्चारण कर सकते हैं। इससे मन में सकारात्मकता, कृतज्ञता और शांति का भाव पैदा करने में मदद मिलती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mindful Yoga: How to end your session; meditation and prayer are essential after practice.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meditation, mindful yoga, yoga
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved