• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयुर्वेदिक गुणों का पावर हाउस है दूध, जानिए पीने का सही समय और तरीका

Milk is a powerhouse of Ayurvedic properties, know the right time and method to drink it. - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली। भारत में प्राचीन समय से ही दूध को संपूर्ण आहार और अमृततुल्य माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार दूध सिर्फ पोषण का साधन नहीं, बल्कि औषधि भी है, बशर्ते इसे सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से लिया जाए। दूध का रस मीठा, वीर्य शीतल और विपाक मधुर होता है। गुणों में यह भारी, चिकनाई युक्त और बलवर्धक माना गया है। यह खासकर वात और पित्त दोष को शांत करता है और शरीर, मन और आत्मा तीनों को पोषण देता है। दूध के कई लाभ हैं। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, शरीर की संरचना को बनाए रखता है और दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करता है। रात में गुनगुना दूध पीने से नींद बेहतर होती है। अदरक या त्रिकटु मिलाकर लिया गया दूध पाचन में सहायक होता है। दूध में मौजूद कैल्शियम और विटामिन-डी हड्डियों को मजबूत करते हैं। यह रक्त को शुद्ध करके त्वचा पर चमक लाता है और मानसिक-शारीरिक थकान में ऊर्जा प्रदान करता है। दूध पीने का सही समय रात में माना गया है। सुबह खाली पेट दूध नहीं लेना चाहिए, खासकर अगर पाचन कमजोर हो। दूध के साथ खट्टे फल, नमक, मांसाहार, सोडा या दही जैसी चीजें नहीं मिलानी चाहिए क्योंकि इससे एलर्जी या त्वचा रोग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
दूध को हल्का गर्म करके ही पिएं। इसमें औषधियां मिलाकर पीने से और अधिक लाभ मिलता है। हल्दी वाला दूध रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, अश्वगंधा दूध बल और वीर्य वर्धक है, त्रिफला दूध आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद है, दालचीनी दूध शुगर नियंत्रण में मदद करता है, केसर दूध त्वचा और प्रजनन शक्ति बढ़ाता है और जायफल दूध नींद के लिए अच्छा है।
कब्ज में दूध में एक चम्मच घी मिलाकर रात में लेने से लाभ होता है। हमेशा दूध को उबालकर ही पिएं ताकि यह पचने में आसान हो और रोगजनक बैक्टीरिया नष्ट हो जाएं। भोजन के तुरंत बाद दूध नहीं लेना चाहिए। डायबिटीज वाले लोग बिना शहद या मिश्री के लें। पाचन कमजोर हो तो हल्दी या त्रिकटु मिलाकर लें। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Milk is a powerhouse of Ayurvedic properties, know the right time and method to drink it.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: complete diet, nectar equivalent, ancient times india, ayurveda health benefits, right time right quantity, sweet rasa, cool potency, heavy greasy strengthening, calms vata and pitta doshas, nourishes body mind spirit
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved