• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गेहूं-बेसन से बनाएं हेल्दी और टेस्टी वेजिटेबल चिला, ये है विधि

Make healthy and tasty vegetable chilla with wheat flour and gram flour; here the recipe. - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । सर्दियों में खानपान का महत्व और भी बढ़ जाता है। इम्यूनिटी कमजोर न हो और एनर्जी बनी रहे, इसका भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में नाश्ता स्वादिष्ट हो और सेहत से भरपूर भी, इसके लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने एक खास रेसिपी वेजिटेबल चिला की साझा की। गेहूं के आटे और बेसन के साथ ताजी सब्जियों से बना यह चिला न सिर्फ जायकेदार है, बल्कि पोषण का खजाना भी है। बच्चों के लिए यह नाश्ता और भी खास है। यह एनर्जी तो देता है और इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह चिला फोलेट और मैग्नीशियम का बेहतरीन स्त्रोत है। फोलेट दिमागी विकास और खून की कमी को दूर करता है, जबकि मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है। यह रेसिपी बनाने में आसान और बच्चों का पसंदीदा है। इसे स्कूल टिफिन में भी शामिल किया जा सकता है। सर्दियों में यह चिला शरीर को गर्मी और ताकत देता है।
इसके लाभ को गिनाते हुए बनाने की विधि और किन-किन सामग्री की जरूरत होगी, इसके बारे में भी जानकारी दी। 2 या 3 चिला बनाने के लिए गेहूं का आटा, 100 ग्राम बेसन 50 ग्राम, टमाटर 100 ग्राम बारीक कटा, पालक 100 ग्राम बारीक कटा, प्याज 100 ग्राम बारीक कटा, हरा धनिया 50 ग्राम बारीक कटा, तेल 50 मिली, हल्दी पाउडर, नमक, आवश्यकतानुसार और पानी आवश्यकतानुसार।
मंत्रालय ने बनाने की विधि के बारे में भी जानकारी दी। इसके लिए सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें। एक बड़े कटोरे में गेहूं का आटा और बेसन डालकर मिलाएं। इसमें कटी हुई सब्जियां और हरा धनिया डालें। हल्दी पाउडर, नमक और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। नॉन-स्टिक तवा गरम करें, हल्का तेल लगाएं। एक करछुल घोल डालें और गोल आकार में फैलाएं। इसके बाद किनारों पर थोड़ा तेल छिड़कें और दोनों तरफ सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। इसके बाद गरमा गरम परोसें । इसके साथ दही या हरी चटनी भी शामिल कर सकते हैं।
पालक और हरा धनिया से मिलने वाला फोलेट बच्चों के दिमाग और नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी है। गेहूं और बेसन में मौजूद मैग्नीशियम हड्डियां मजबूत करता है और थकान दूर करता है। सब्जियां पाचन सुधारती हैं और कब्ज से बचाती हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Make healthy and tasty vegetable chilla with wheat flour and gram flour; here the recipe.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vegetable chilla, healthy, tasty, tasty vegetable
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved