• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्या आपकी थाली ही छीन रही है आपकी ताकत? आज से इन चीजों से बनाएं दूरी

Is Your Own Plate Draining Your Strength? Steer Clear of These Foods Starting Today - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । हम जो खाते हैं, वही हमारी ताकत, ऊर्जा और सेहत को बनाता या बिगाड़ता है। लेकिन कई बार हमारी थाली में ऐसी चीजें शामिल हो जाती हैं, जो धीरे-धीरे हमारी ताकत को कम कर रही होती हैं। इसलिए यह समझना बहुत जरूरी है कि कौन-सी चीजें हमें नुकसान पहुंचा रही हैं और किनसे दूरी बनानी चाहिए। आजकल बाजार में मिलने वाले पैकेट वाले स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स और रेडी-टू-ईट खाने का चलन बहुत बढ़ गया है। ये खाने में स्वादिष्ट जरूर लगते हैं, लेकिन इनमें पोषण बहुत कम और हानिकारक तत्व जैसे प्रिजर्वेटिव्स और अधिक नमक होते हैं। इनका नियमित सेवन शरीर को कमजोर बना सकता है। दूसरी बड़ी समस्या है अत्यधिक चीनी का सेवन। मीठी चीजें जैसे मिठाई, केक, पेस्ट्री और कोल्ड ड्रिंक हमें तुरंत ऊर्जा देती हैं, लेकिन यह ऊर्जा ज्यादा देर तक नहीं टिकती। इसके बाद शरीर में थकान और सुस्ती महसूस होने लगती है। लंबे समय तक ज्यादा चीनी खाने से मोटापा, डायबिटीज और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
इसी तरह रिफाइंड आटे यानी मैदा से बनी चीजें भी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। सफेद ब्रेड, बिस्किट और पेस्ट्री में फाइबर की कमी होती है, जिससे पाचन तंत्र कमजोर होता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इसके अलावा तला-भुना और जंक फूड, जिसमें ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है, दिल और शरीर दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
बहुत ज्यादा नमक का सेवन भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और शरीर में पानी रुकने की समस्या हो सकती है।
इसलिए जरूरी है कि अपनी थाली में संतुलन और पोषण बढ़ाएं। ताजी सब्जियां, फल, दालें, साबुत अनाज और घर का बना खाना अपने आहार में शामिल करें। ये न केवल शरीर को ताकत देते हैं, बल्कि बीमारियों से भी बचाते हैं। इसके अलावा अगर आपको कुछ झटपट खाना ही है, तो आप भुने चने, घर में बना पोहा या उपमा जैसे हेल्दी ऑप्शन चुन सकते हैं। साथ ही पर्याप्त पानी पीना और नियमित समय पर भोजन करना भी बहुत जरूरी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Is Your Own Plate Draining Your Strength? Steer Clear of These Foods Starting Today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: is your own plate draining your strength, foods
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved