• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वात प्रकृति वाले के लिए चावल का सेवन वरदान या नुकसान, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

Is Rice Consumption a Boon or a Bane for Those with a Vata Constitution? Find Out What Ayurveda Says - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । मनुष्य का शरीर प्रवृत्ति पर आधारित होता है और उसी के आधार पर अगर जीवनशैली और आहार को चुना जाए तो आधी बीमारियों का अंत तय है। हालांकि आज के समय में शरीर की प्रवृत्ति के अनुसार आहार लेना मुश्किल है। यही कारण है कि गलत खान-पान की वजह से शरीर में रुखापन, पाचन अग्नि मंद और मधुमेह से लेकर थायराइड हर घर की समस्या बनती जा रही है, विशेषकर वात प्रवृत्ति वालों के लिए। ऐसे में यह जान लेना ज्यादा जरूरी है कि वात प्रवृत्ति के लोगों को चावल का सेवन करना चाहिए या फिर नहीं। आयुर्वेद के अनुसार, वात दोष का स्वभाव हल्का, ठंडा और रूखापन देने वाला होता है, जबकि चावल का स्वभाव स्वाद में मीठा, ठंडा और पाचन में आसान होता है। ऐसे में अगर कुछ नियमों के साथ चावल का सेवन किया जाए तो यह वात को शांत करने में मदद करेगा। अब सवाल है कि वात प्रवृत्ति वाले लोगों को चावल का सेवन कैसे करना चाहिए। इसके लिए 1 साल पुराना चावल खाएं, क्योंकि चावल जितना पुराना होता है, उतना ही गुणों से भरपूर होता है।
इसके साथ ही हमेशा गर्म और ताजा चावल ही खाएं। फ्रिज में रखा ठंडा और पुराना चावल वात को बढ़ा सकता है और पाचन की समस्या पैदा कर सकता है। चावल का सेवन हमेशा घी के साथ करें। घी चिकनाई से भरा होता है और वात को शांत कर शरीर के रुखेपन को शांत करने में मदद करता है।
ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि चावल का सेवन हमेशा दोपहर के वक्त लंच में ही करें। इस वक्त पाचन अग्नि तेज होती है और तरह का खाना पचाने में समर्थ होती है। वात प्रवृत्ति वालों को चावल के साथ दही का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे शरीर में वात का असंतुलन पैदा होता है। कोशिश करें कि चावल को मूंग की दाल और एक चम्मच घी के साथ खाएं। इससे चावल और शरीर का शुष्कपन कम होगा।
इसके अलावा, वात प्रवृत्ति वालों को रात के समय चावल खाने से परहेज करना चाहिए। रात के समय चावल का सेवन कफ और वात दोनों को असंतुलित कर सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Is Rice Consumption a Boon or a Bane for Those with a Vata Constitution? Find Out What Ayurveda Says
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vata constitution, vata, rice consumption, ayurveda
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved