• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हाई ब्लड प्रेशर से पाना चाहते हैं छुटकारा तो अपनाएँ योग के इन आसानों को

If you want to get rid of high blood pressure then adopt these yoga asanas - Health Tips in Hindi

स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में उच्च रक्तचाप, जिसे हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन के नाम से भी जाना जाता है, आज के समय की बड़ी समस्या बनती जा रही है। इससे न सिर्फ बुजुर्ग अपितु युवा भी प्रभावित नजर आ रहे हैं। दुनिया की करीब 26% आबादी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रही हैं। हाई ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज करना तकलीफदेह हो सकता हैं क्योंकि यह कई अन्य बीमारियों का कारण बनता हैं। ऐसे में एक स्वस्थ आहार का सेवन और नियमित व्यायाम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। ऐसे में आप योगासन की मदद भी ले सकते हैं। पश्चिमोत्तासन
पश्चिमोत्तासन तनाव दूर करने के लिए सबसे अच्छे योगासनों में से एक है। यह चिंता, डिप्रेशन, चिड़चिड़ापन कम करने में सहायक है। इसके लिए समतल भूमि पर चटाई बिछा लें। अब चटाई पर दंडासन मुद्रा में बैठ जाएं। इस मुद्रा में पैर आगे की ओर रहता है। जबकि शरीर और रीढ़ की हड्डी एक सीध में रहती है और हाथ ज़मीन पर रहता है। इसके बाद अपने शरीर के पिछले हिस्से को आगे की तरफ खींचे और पैरों पर टिकाने की कोशिश करें। हालांकि, यह एक कठिन योग है, लेकिन अभ्यास कर इसे आसानी से किया जा सकता है। एक चीज़ का ध्यान रखें कि जबरन करने की कोशिश न करें।
भुजंगासन
ये मुद्रा ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन में सुधार करती है। ये मुद्रा तनाव से भी छुटकारा दिलाती है और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करती है। भुजंगासन योग को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं और अपनी हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें। अपने निचले शरीर को जमीन पर रखते हुए श्वास लें और अपनी छाती को फर्श से उठाते हुए छत की ओर देखें। सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को फर्श पर दोबारा लेकर आएं। इस तरह आप इस योग का एक चक्र पूरा करेंगे। आप अपनी क्षमतानुसार इस योग के तीन से पांच चक्र पूरे कर सकते हैं।
सुखासन

ये एक लोकप्रिय योग आसन है। जो सांस को नियंत्रित करता है। ये मुद्रा आपके दिमाग को शांत करती है और तनाव को कम करके हाई ब्लड प्रेशर से राहत देती है। सुखासन योग का अभ्यास काफी सरल है जिसे कोई भी कर सकता है। नियमित रूप से इस योगासन की आदत डालकर आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योग का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को क्रॉस करते शांत अवस्था में बैठ जाइए। रीढ़ की हड्डी को सीधा करते हुए कंधों को तानकर रखें। इस अवस्था में लंबी सांस भरें और छोड़ें। शरीर को सीधा रखने पर विशेष ध्यान दें। अपनी क्षमतानुसार रोजाना इस योग का अभ्यास करने की आदत बनाएं।
बालासन
हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए चाइल्ड पोज फायदेमंद होता है। ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले किसी स्वच्छ वातावरण में दरी अथवा चटाई बिछा लें। अब सूर्य की ओर मुखकर अपने पैरों को मोड़कर वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं। इसके बाद सांस लेते वक्त अपने दोनों हाथों को ऊपर ले जाएं। जबकि सांस छोड़ते समय आगे की तरफ झुकें। यह क्रम तब तक जारी रखें। जब तक आपकी हथेलियां ज़मीन को न छू जाएं। इसके बाद अपने सिर को ज़मीन पर टिका दें। इस मुद्रा में आने के बाद शरीर को अनवरत छोड़ दें और आराम महसूस करें। सांस लें और सांस छोड़ें। हालांकि, सांस आराम से लें। इसमें कोई जल्दबाजी न करें। इस मुद्रा में 1 से 3 मिनट तक रह सकते हैं। इसे रोजाना कम से कम 5 बार जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-If you want to get rid of high blood pressure then adopt these yoga asanas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: if you want to get rid of high blood pressure then adopt these yoga asanas
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved