• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिनर के बाद करें ये काम, एकदम फ्रेश और हेल्दी होगी अगली सुबह

Do this after dinner, you will be fresh and healthy the next morning - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली। रात का खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को संतुलित रखने और अगली सुबह एनर्जी के लिए भी जरूरी होता है। आयुर्वेद में भी रात के भोजन को अहम बताया गया है। रात में न ज्यादा और न कम खाना चाहिए, क्योंकि इसका असर अगली सुबह पर होता है। इसके साथ ही डिनर के बाद कुछ चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। खाना खाने के बाद 100 कदम चलना बहुत फायदेमंद है। धीरे-धीरे टहलें, जल्दीबाजी न करें। इसके बाद एक कप गुनगुना पानी या सौंफ का पानी पिएं, यह गैस और एसिडिटी से बचाता है। खाने के तुरंत बाद 5 मिनट ध्यान या गहरी सांस लेने से पाचन रस सही तरीके से काम करता है और मन शांत रहता है। रात में खाने के बाद दांत और जीभ साफ करना जरूरी है, वरना मुंह में बैक्टीरिया बढ़ते हैं और नींद की क्वालिटी खराब हो जाती है। इसके साथ ही पैरों को धोना या हल्की तेल मालिश करना नींद में मदद करता है। पेट को आराम देने के लिए ढीले कपड़े पहनें और सोने से पहले सकारात्मक चीजें सोचें। सोने से पहले कुछ खाने से बचें ताकि पाचन सही रहे।
आयुर्वेद के अनुसार, रात का खाना 8 बजे तक और सोना 10 बजे तक करना बेहतर है। इससे कफ दोष संतुलित रहता है और नींद गहरी होती है। सोने से पहले गुनगुना दूध (हल्दी या जायफल के साथ) पाचन और नींद दोनों के लिए अच्छा है। नाभि में दो बूंद सरसों या नारियल तेल और नाक में घी या अणु तेल की बूंद डालने से मस्तिष्क शांत होता है। कमरे की रोशनी मंद करें और सोने से 30 मिनट पहले स्क्रीन बंद करें।
आयुर्वेद के अनुसार, बाईं करवट सोना सबसे सही होता है। सोने से पहले थोड़ी त्रिफला या हींग चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेने से पाचन सुधरता है। अगर पेट भारी लगे तो अजवाइन और सेंधा नमक मदद कर सकते हैं। इन आदतों को अपनाने से पाचन बेहतर होगा, नींद गहरी आएगी, शरीर हल्का रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Do this after dinner, you will be fresh and healthy the next morning
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, dinner, essential for balance, energy, ayurveda emphasizes importance, neither too much nor too little at night, impact on next morning, certain precautions should be taken after dinner
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved