• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वभाव से खट्टा होने के बावजूद एसिडिटी का दुश्मन है नींबू, बस जान लें सेवन के ये तरीके

Despite being sour in nature, lemon is the enemy of acidity, just know these ways of consuming it. - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली। नींबू के बिना कई व्यंजनों का स्वाद अधूरा रह जाता है। नींबू का सेवन शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खट्टा यानी अम्लीय होने के बाद भी नींबू पेट की एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। नींबू एसिडिटी ही नहीं, बल्कि कब्ज, जलन और अपच की समस्या से राहत पाने में भी मदद करता है। नींबू का स्वभाव अम्लीय होता है, लेकिन पानी में मिलाने से इसके स्वाद में परिवर्तन आ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में जाने के बाद नींबू अपने गुण बदल देता है और मधुर और क्षारीय हो जाता है। अपने इन्हीं गुणों की वजह से नींबू एसिडिटी और पेट से जुड़ी परेशानियों में राहत देता है। आयुर्वेद में नींबू को पित्त दोष हारक बताया गया है। अगर शरीर में पित्त संतुलित रहेगा, तो पेट से जुड़ी समस्याएं कम होंगी। गैस कम बनेगी, खाना अच्छे से पचेगा और खट्टी डकार और अम्ल कम मात्रा में बनेंगे। हालांकि नींबू का कब और कैसे सेवन करना है, ये भी मायने रखता है। अगर खाने के बाद भारीपन या गैस की समस्या रहती है तो खाने से पहले नींबू का सेवन किया जा सकता है। ये खाने को पचाने में मदद करेगा और पेट में बन रहे एक्सट्रा अम्ल को शांत करेगा।
लिवर की सफाई के लिए भी नींबू सहायक है। यह लिवर में पित्त को संतुलित करता है और डिटॉक्स होने में मदद करता है। इसके लिए किसी भी समय नींबू और पानी का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, मौसम के बदलते ही प्यास और मुंह की शुष्कता की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने से गले में राहत मिलेगी और गले में शुष्कता कम होगी।
अगर रात के खाने के बाद पेट भारी और जलन की समस्या रहती है, तो ऐसे में रातभर सौंफ भिगोकर सुबह उसके पानी में नींबू मिलाकर लेने से आराम मिलेगा। इससे मेटाबॉलिज्म मजबूत होगा और खाने का पाचन भी तेजी से होगा। ध्यान रखने वाली बात ये है कि अगर किसी को अल्सर की समस्या है या शरीर में किसी तरह की सूजन या जोड़ों का दर्द बना रहता है तो नींबू का सेवन कम मात्रा में करें। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Despite being sour in nature, lemon is the enemy of acidity, just know these ways of consuming it.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lemon benefits for acidity constipation, lemon, water reduces stomach acidity, health benefits of lemon vitamin c, lemon for heartburn indigestion relief, why lemon is alkaline forming, lemon for digestive health
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved