• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रजोनिवृत्ति बाद दांत टूटने से बढ जाता है मौत का खतरा

न्यूयॉर्क। रजोनिवृत्ति के बाद मसूढों और दांतों की बीमारियों का सामना करने वाली महिलाओं में मौत का जोखिम बढ जाता है। एक शोध के अनुसार, पेरियोडोंटल बीमारी (दांत के आस-पास के संयोजी उतक और मसूढों में सूजन) से दांतों को नुकसान पहुंच सकता है, इसे एडेंटुलिज्म कहते हैं।

निष्कर्षो से पता चलता है कि पेरियोडोंटल से ग्रस्त महिलाओं में अन्य महिलाओं की अपेक्षा मौत का खतरा 12 फीसदी अधिक रहता है। रजोनिवृत्ति के बाद यदि किसी महिला के सारे दांत टूट जाते हैं तो उसकी मौत का खतरा17 फीसदी तक बढ जाता है।

अमेरिका के बफेलो विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर माइकल जे. लामोंटे ने कहा, हमारे निष्कर्षो से पता चलता है कि बुजुर्ग महिलाओं में पेरियोडोंटल से मृत्यु का जोखिम ज्यादा होता है और मुख संबंधी जांच से इन्हें फायदा पहुंच सकता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-dental loss after menopause is fatal,may cause death: study
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dental loss, menopause, fatal, death, study,
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved