• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कॉर्टिसोल से प्रभावित होता है तन और मन, जानें कैसे प्राकृतिक तरीके से कम होगा तनाव हार्मोन

Cortisol Affects Both Body and Mind: Learn How to Naturally Lower This Stress Hormone - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव बढ़ना आम बात है। काम और निजी जिंदगी में चल रही उठा-पटक के बीच जिंदगी को बैलेंस कर पाना मुश्किल होता है, और तनाव को मैनेज कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में न चाहते हुए भी जब शरीर में कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ने लगता है और इसी के साथ शरीर के बाकी हॉर्मोन भी असंतुलित हो जाते हैं। ऐसे में अगर लंबे समय तक लगातार यही स्तर बना रहता है, तो यह शरीर को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। कॉर्टिसोल को सरल भाषा में तनाव हार्मोन के नाम से जाना जाता है। यह दोनों किडनी के ऊपर बनी एक ग्रंथि होती है, जिसे एड्रेनल ग्लैंड कहा जाता है। इसकी सक्रियता अगर शरीर में ज्यादा होती है, तो यह शरीर और दिमाग दोनों के लिए नुकसानदायक बन जाता है। यह खराब जीवनशैली, तनाव, कम नींद, खराब खाना और कम शारीरिक गतिविधियों से अधिक बनने लगता है। इससे चिंता, वजन बढ़ना, कमजोरी महसूस होना, सिर भारी होना और नींद आने में परेशानी बनी रहती है, लेकिन आयुर्वेद में कॉर्टिसोल को कम करने के प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं।
कॉर्टिसोल को कम करने के लिए गहरी नींद बहुत जरूरी है। अच्छी और गहरी नींद लेने से शरीर में ग्रोथ हॉर्मोन बनता है, जो कॉर्टिसोल को कम करने में मदद करता है। रोजाना कम से कम 8-10 घंटे की नींद जरूर लें। इससे मन और तन दोनों हल्का महसूस होता है। दिनचर्या में इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाएं। साथ ही, बार-बार खाने से बचे और तय समय पर खाना खाए, जिससे पेट को खाना पचाने का पूरा समय मिले और पोषण भी पूरे शरीर को मिले। इंटरमिटेंट फास्टिंग कॉर्टिसोल को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है।
कॉर्टिसोल को कम करने में धूप और विटामिन डी का बड़ा रोल है। रोजाना 10 मिनट की धूप जरूर लें। इससे शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है और कॉर्टिसोल का प्रभाव शरीर पर कम देखने को मिलता है। इसके साथ ही पोटेशियम युक्त आहार लेना भी लाभकारी होता है। अपने आहार में केला, नारियल पानी, हरी सब्जियां, टमाटर और अखरोट को जरूर शामिल करें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cortisol Affects Both Body and Mind: Learn How to Naturally Lower This Stress Hormone
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cortisol, naturally, body, mind
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved