• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं आपको बीमार

Coconut Water is Nectar-like for Summer, But These Mistakes Can Make You Sick - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । गर्मियों में नारियल पानी को अमृत कहा जाए तो गलत नहीं होगा। तेज गर्मी, पसीना और डिहाइड्रेशन के बीच यह शरीर को तुरंत ठंडक और ऊर्जा देता है। इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को जल्दी पूरा करते हैं। लेकिन कई बार हम इसे पीते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं। सबसे आम गलती है सीधे स्ट्रॉ (पाइप) लगाकर नारियल पानी पीना। सड़क किनारे मिलने वाले नारियल में कई बार गंदे स्ट्रॉ का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में बैक्टीरिया या कीटाणु सीधे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और पेट से जुड़ी समस्याएं, जैसे संक्रमण, उल्टी या दस्त हो सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि नारियल पानी को हमेशा एक साफ गिलास में निकालकर पिया जाए। दूसरी बड़ी गलती है बिना जांचे नारियल पानी पी लेना। ताजा नारियल पानी हमेशा साफ और पारदर्शी होता है। अगर पानी मटमैला दिखे, उसमें हल्का पीलापन हो या अजीब सी गंध आए, तो समझ जाइए कि वह खराब हो चुका है। ऐसे नारियल पानी को पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई बार नारियल के अंदर फंगस या काले धब्बे भी दिखाई देते हैं। ऐसे नारियल पानी को गलती से भी नहीं पीना चाहिए।
तीसरी गलती है नारियल कटने के बाद उसके पानी को देर तक रखकर पीना। नारियल पानी जितना ताजा हो, उतना ही फायदेमंद होता है। अगर इसे काटने के बाद लंबे समय तक खुला छोड़ दिया जाए, तो उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि नारियल कटते ही उसका पानी पी लिया जाए।
साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। जो व्यक्ति नारियल काट रहा है, उसका चाकू और हाथ साफ होने चाहिए। अगर उपकरण गंदे होंगे, तो पानी भी दूषित हो सकता है।
कई लोग सोचते हैं कि नारियल पानी प्राकृतिक है, इसलिए इसमें कोई खतरा नहीं हो सकता। लेकिन सच यह है कि गलत तरीके से पीने पर यही हेल्दी ड्रिंक नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Coconut Water is Nectar-like for Summer, But These Mistakes Can Make You Sick
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coconut water is nectar-like for summer, coconut water, coconut
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved