• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने के साथ फेफड़ों व हृदय के लिए फायदेमंद है भुजंगासन

Bhujangasana is beneficial for the lungs and heart, along with improving spine flexibility. - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । आज के आधुनिक और भागदौड़ वाली तेज रफ्तार दुनिया में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अपने दैनिक जीवन में योग और प्राणायाम को शामिल करना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। इसे ध्यान में रखते हुए भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लोगों को योग और प्राणायाम की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जागरूक करता है और उनकी सही विधि और लाभों के बारे में बताता है। उन्हीं में से एक पूर्ण भुजंगासन है। आयुष मंत्रालय का कहना है कि पूर्ण भुजंगासन न केवल आपकी रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है, बल्कि आपके फेफड़ों और हृदय के लिए भी बेहद लाभकारी है। इसलिए इसे आज ही अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
मंत्रालय ने इसके प्रतिदिन करने से मिलने वाले लाभ को बताते हुए इसके सभी तरीकों के बारे में भी बताया है, जिसके मुताबिक, पूर्ण भुजंगासन को करने के लिए आप सबसे पहले भुजंगासन में आकर सामान्य श्वास लें।
इसके बाद घुटने मोड़ें और पंजों को ऊपर उठाएं। फिर सिर, गर्दन और कंधों को पीछे तानें। इसके बाद पैरों (तलवों) से सिर को छूने का प्रयास करें। यशाशक्ति रुकें, फिर धीरे-धीरे वापस आएं। इसके बाद शिथिल होकर लेटें और श्वास व हृदय गति को सामान्य होने दें।
पूर्ण भुजंगासन करने का सबसे सही समय सुबह खाली पेट ब्रह्ममुहूर्त में होता है, लेकिन इसे शाम में भी भोजन के 4-5 घंटे बाद किया जा सकता है। इस क्रिया को नियमित रूप से प्रतिदिन करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। इसके साथ ही पेट की चर्बी घटती है, और श्वसन तंत्र में भी सुधार होता है।
पूर्ण भुजंगासन करने से पाचन शक्ति बेहतर होती है और पीठ दर्द में भी राहत आती है। इसी के साथ यह तनाव और थकान को दूर कर संपूर्ण शरीर में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाता है। हालांकि, शुरुआत के दिनों में पूर्ण भुजंगासन को किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही धीरे-धीरे सीखते हुए करना चाहिए, क्योंकि इसे गलत तरीके से करने पर चोट का खतरा हो सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhujangasana is beneficial for the lungs and heart, along with improving spine flexibility.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: spine flexibility, bhujangasana, lungs, heart
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved