• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुबह इन आदतों को अपनाने से मजबूत होगी रोग प्रतिरोधक क्षमता, फॉलो करने होंगे ये स्टेप

Adopting these morning habits will strengthen your immunity; follow these steps - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली, । आज की जीवनशैली में हम अक्सर पौष्टिक खानपान पर ध्यान नहीं दे पाते, लेकिन लंबे समय तक ये आदत स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। कम पौष्टिक खाना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है। ऐसे में हमारा शरीर लगभग हर बीमारी से संक्रमित होने लगता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। ये हमारे शरीर का सुरक्षा कवच है, जो हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से हमें बचाता है। ऐसे में हम आपको सुबह के कुछ बदलावों के बारे में बताएंगे, जो आपकी जीवनशैली को कम मेहनत के साथ सुधार लाने में मदद करेंगे। पहला, शरीर को डिटॉक्स करना। आयुर्वेद में भी शरीर को शुद्ध करने की प्रक्रिया को अहम माना गया है। इसके लिए सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी से करें। गुनगुने पानी के साथ मेथी या धनिए के बीज भी ले सकते हैं। ये आंतों को साफ करने से लेकर हॉर्मोन संतुलित करने में मदद करते हैं।
दूसरा, सुबह 4-5 बादाम जरूर लें। रात को बादाम भिगो लें और सुबह छिलका निकालकर सेवन करें। सुबह लिए बादाम नसों को मस्तिष्क की कोशिकाओं को मजबूत करने का काम करते हैं और शरीर को ऊर्जा भी पहुंचाते हैं।
तीसरा, तुलसी के पत्ते चबाना। सर्दियों में तुलसी के पत्ते चबाना लाभकारी होता है क्योंकि इनमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। ये सर्दी से होने वाले संक्रमण, सर्दी, खांसी और जुकाम से बचाते हैं।
चौथा है योग और प्राणायाम। सुबह कम से कम 20 मिनट अपने लिए निकालें। हल्की स्ट्रेचिंग और प्राणायाम करें। ये शरीर की जकड़न को कम करता है और मन और मस्तिष्क को तरो-ताजगी से भर देता है। हालांकि बढ़ते प्रदूषण की वजह से प्राणायाम घर के अंदर करना ही ठीक रहेगा।
पांचवा, सुबह के वक्त मौन रहें और अपने दिल और दिमाग को तनाव मुक्त करने के लिए अपने शरीर को सुनें और समझें। मौन साधना का एक तरीका है जिससे शरीर बूस्ट और रीस्टार्ट होता है।
अब सवाल है कि क्या नहीं करना चाहिए। सुबह उठते ही भारी खाना खाने से बचें और चाय और कॉफी का सेवन करने से बचें। ये आदत पाचन तंत्र को प्रभावित करती है और मेटाबॉलिज्म को धीमा करती है, जिससे शरीर में ऊर्जा ही आलस का संचार होता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Adopting these morning habits will strengthen your immunity; follow these steps
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: immunity, morning habits, habits
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved