• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कॉफी पीने से खेल प्रदर्शन में सुधार होता है : सर्वे

Drinking coffee improves sports performance: Study - Fitness Tips in Hindi

लंदन। शोधकर्ताओं ने पाया है कि कॉफी पीना पुरुषों और महिलाओं दोनों के खेल प्रदर्शन में सुधार के साथ जुड़ा हुआ है। जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित अध्ययन के लिए ब्रिटेन में कोवेंट्री विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 38 प्रतिभागियों (19 पुरुष, 19 महिलाएं) को चुना और पाया कि कैफीनयुक्त कॉफी पीने से साइकिल चलाने की गति में सुधार होता है।

अध्ययन के दौरान पाया गया कि कॉफी पीने के बाद पांच कि. मी. साइकलिंग के समय में पुरुषों और महिलाओं दोनों के प्रदर्शन में क्रमश: लगभग नौ सेकंड और छह सेकंड का सुधार देखने को मिला।

अध्ययन के निष्कर्षो से पता चलता है कि पुरुष और महिलाएं दोनों कॉफी के सेवन के बाद समान प्रतिक्रिया करते हैं। इस तरह से प्रदर्शन में सुधार के लिए व्यायाम करने से पहले कैफीन का सेवन एक व्यावहारिक स्रोत हो सकता है।

शोध में कॉफी के लाभों पर प्रकाश डालते हुए यह भी कहा गया है कि इसका सेवन बढ़ते शरीर में योगदान देता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि अभी तक इस विषय पर किए गए अधिकांश शोध केवल निर्जल कैफीन और पुरुषों पर केंद्रित रहे हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Drinking coffee improves sports performance: Study
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: drinking, coffee, improves, sports performance, study
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved