• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

वास्तु : फेंग शुई के यह उपाय आपको बना देंगे मालामाल

फेंग शुई पद्धति नकारात्मक ऊर्जा को खत्म या कम करती है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। फेंग शुई में इस्तेमाल होने वाले छोटे-छोटे यंत्रों से वास्तु दोषों का भी हल निकलता है। फेंग शुई में बताए कुछ ऐसे खिलौने भी हैं, जो आपको खुशहाली का रास्ता भी बता सकते हैं।

पवन घंटियां (विंड चाइम्स) स्वास्थ्य की मजबूती के लिए घर के प्रवेश द्वार पर वाइंड चाइम्स लगाएं। इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छह छड़ों वाली पवनघंटी लगाने का सबसे अच्छा स्थान उत्तरी पश्चिमी कोना है। पांच या सात छड़ों वाली पवनघंटी का इस्तेमाल भी किया जाता है। पांच छड़ें दुर्भाग्य को मोड़ देती हैं।

बैम्बू स्टिक घर में समृद्धि लेकर आता है। बेम्बू प्लांट युवा रहने का प्रतीक है क्योंकि यह सदाबहार होता है। इसमें कोई परिवर्तन नहीं आता। यह पेड़ हर मौसम में हमेशा सीधा खड़ा रहता है। आंधी तूफान में भी यह हमें दृढ़ निश्चय के साथ खड़े रहना सिखाता है। यह विश्वास और स्थायित्व का भी प्रतीक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vastu Tips Feng Shui Toys Can Make You Rich
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vastu tips, feng shui toys can make you rich, feng shui toys, can make you rich, astrology tips, money problem solving, wind chimes, laughing buddha, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved