• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भूलकर भी घर में नहीं लगाने चाहिए यह पेड़-पौधे, छिन जाती है सुख शांति

These trees and plants should not be planted in the house even by mistake, they take away happiness and peace - Vastu Tips in Hindi

ज्यादातर लोग घर के अंदर या आंगन में तरह – तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं, ताकि घर की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाये। घर में पेड़ -पौधों को देखकर मन में शांति का अनुभव होने लगता है। वास्तु में कई पौधों को काफी अच्छा माना गया है, ये पौधे घर में बरकत लेकर आते हैं। पेड़-पौधे घर की सुंदरता तो बढ़ाते हैं साथ ही आर्थिक उन्नति के द्वार भी खोलते हैं। इन पौधों की वजह से घर में सुख और शांति बनीं रहती हैं। लेकिन, वास्तु में कुछ ऐसे पौधों का वर्णन भी किया गया है, जो आपके भाग्य को दुर्भाग्य में बदल देते हैं। ऐसे में दुर्भाग्य लाने वाले पौधों को गलती से भी घर में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु की मानें तो इन पौधों से घर में नकारात्मक ऊर्जा संचार होने लगता है।

आज हम आपको ऐसे 5 पेड़-पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने घर में लगाने से जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

कैक्टस
का पौधा
कैक्टस का पौधा कांटेदार होता है। इस पौधे को भी अपने घरों में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कैक्टस का पौधा लगाने से परिवार के बीच झगड़े होने शुरू हो जाते हैं। परिवार के बीच मतभेद बढ़ने लगते हैं। इसलिए हमें गलती से भी घर के अंदर या बाहर कैक्टस का पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए।

पीपल का पेड़
पीपल के की पूजा की जाती है लेकिन वास्तु के अनुसार इसे घर पर नहीं लगाना चाहिए। इसको लगाने से घर में नकारात्मक प्रभाव आता है और आर्थिक समस्याएं भी घेरने लगती हैं। इसलिए हमें पीपल का पेड़ कभी भी घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए।

इमली
का पेड़
इमली का पेड़ भी घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। इसलिए इसे भी घर में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस इंसान के घर के आंगन में इमली का पेड़ होता है, उसकी आर्थिक स्थिति हमेशा डामाडोल रहती है। इतना ही नहींइमलीका पेड़ घर में लगे रहने से रिश्तों में भी खटास पड़ने लगती है।

खजूर
का पेड़
खजूर के पेड़ को घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र कहता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। साथ ही घर में रहने वाले सदस्यों के जीवन में दरिद्रता आती है। साथ ही बने-बनाए कार्य भी बाधा आने लगती हैं। तरक्की पर भी फुलस्टॉप लग जाता है।

बेर
का पेड़
घर के आंगन या सामने लगा बेर का पेड़ अशुभ फल दे सकता है। वास्तु के अनुसार, इसके पेड़ में लंबे-लंबे कांटे होने की वजह से इसे घर के आंगन में लगाना वर्जित माना गया है। जिस घर में बेर का पेड़ होता है, वहां के सदस्यों के बीच कलह शुरू हो जाते हैं और जीवन से सुख-चैन खत्म हो जाता है साथ ही आर्थिक तंगी भी घेरने लगती है।

मदार
का पेड़
मदार का पेड़ को आक के नाम से भी जाना जाता है। इसे भी घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार जिन पेड़ों से दूध यानी सफेद पदार्थ निकलता है, उन्हें आंगन में नहीं लगाना चाहिए। यह पेड़ नकारात्मक ऊर्जा को जन्म देता है।

नोट:
कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-These trees and plants should not be planted in the house even by mistake, they take away happiness and peace
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: these trees and plants should not be planted in the house even by mistake, they take away happiness and peace, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved