• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

20 सितंबर का पंचांग: 'बप्पा' की विशेष पूजा और विसर्जन होगा, दोपहर 3:23 बजे तक रहेगा सौभाग्य योग

Panchang for September 20: Special worship and immersion of Bappa to take place; Saubhagya Yoga prevails until 3:23 PM. - Vastu Tips in Hindi

नई दिल्ली । हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है। पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है। 20 सितंबर 2026 (रविवार) को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 5:51 बजे तक है। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन गणेश उत्सव के सातवें दिन 'बप्पा' की विशेष पूजा और विसर्जन की प्रक्रिया की जाएगी। वहीं रविवार होने के कारण सूर्य देव की आराधना करना फलदायी रहेगा।
रविवार सुबह 6:18 बजे सूर्योदय और शाम 6:22 बजे सूर्यास्त होगा। वहीं, दोपहर 2:21 चंद्रोदय और रात 1:05 बजे चंद्रास्त होगा। पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेगा।
रविवार को दोपहर 3:23 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा, इसके बाद शोभन योग शुरू हो जाएगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 से दोपहर 12:44 बजे तक रहेगा। यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है। अमृतकाल रात 11:11 से रात 12:59 बजे तक रहेगा।
वहीं, राहुकाल दोपहर 4:51 बजे से 6:21 बजे और गुलिक काल दोपहर 3:21 से 4:51 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, यमगंड काल दोपहर 12:20 से 1:50 बजे तक रहेगा। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इन्हें अशुभ समय माना जाता है।
रविवार को इस दिन सूर्य कन्या राशि में स्थित रहेगा, जबकि चंद्रमा धनु राशि में स्थित रहेगा। पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा। ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि यात्रा करना अनिवार्य हो, तो कुछ विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर प्रस्थान किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panchang for September 20: Special worship and immersion of Bappa to take place; Saubhagya Yoga prevails until 3:23 PM.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saubhagya yoga, panchang, bappa, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved