• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

3 मई का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण की द्वितीया तिथि पर अभिजित मुहूर्त के साथ त्रिपुष्कर योग, नोट कर लें राहुकाल

Panchang for May 3: Tripushkar Yoga Coincides with Abhijit Muhurat on Jyeshtha Krishna Dwitiya; Note Down the Rahu Kaal - Vastu Tips in Hindi

नई दिल्ली । सनातन धर्म में पंचांग का बेहद महत्व है। इस पांच अंगो (तिथि, वार, करण, योग व नक्षत्र) के आधार पर ही दिन की शुरुआत व शुभ-अशुभ समय का निर्धारण होता है। 3 मई (रविवार) को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी। इस दिन अभिजित मुहूर्त के साथ त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जो शुभ कार्यों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है। रविवार को सूर्योदय 5 बजकर 39 मिनट पर होगा व सूर्यास्त शाम 6 बजकर 57 मिनट पर होगा। चंद्रोदय शाम 8 बजकर 47 मिनट पर व चंद्रास्त अगले दिन यानी 4 मई की सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर होगा। तिथि ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 3 मई की देर रात 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया शुरू हो जाएगी। नक्षत्र विशाखा सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगी। योग वरीयान् रात 10 बजकर 28 मिनट तक व करण तैतिल दोपहर 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। रविवार के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 13 मिनट से 4 बजकर 56 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक इसमें त्रिपुष्कर योग भी सक्रिय रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 56 मिनट से 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। वहीं, अमृत काल रात 10 बजकर 21 मिनट से देर रात 12 बजकर 8 मिनट (4 मई) तक रहेगा।
साथ ही निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। वहीं, त्रिपुष्कर योग 3 मई को सुबह 5 बजकर 39 मिनट से सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इस योग में किए गए शुभ कार्य त्रिगुण फल देने वाले माने जाते हैं।
अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल शाम 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। यमगण्ड दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 58 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 38 मिनट से 5 बजकर 18 मिनट तक, दुर्मुहूर्त शाम 5 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panchang for May 3: Tripushkar Yoga Coincides with Abhijit Muhurat on Jyeshtha Krishna Dwitiya; Note Down the Rahu Kaal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahu kaal, panchang, tripushkar yoga, yoga, abhijit muhurat, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved