• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

घर में सुख-समृद्धि के लिए आवश्यक है उसका वास्तु के अनुसार निर्मित होना

For happiness and prosperity in the house it is necessary that it should be built according to Vastu - Vastu Tips in Hindi

वर्तमान में हर व्यक्ति अपने घर का सपना देखता है और वह मकान खरीदने या बनाने से पहले वास्तु का विशेष ध्यान रखता है। यदि बना बनाया मकान या बनाये जा रहे मकान को वास्तु के अनुसार हो तो घर में सुख समृद्धि और शांति का वातावरण रहता है। घर में सभी लोग स्वस्थ और प्रसन्न चित्त रहेंगे। लेकिन अगर आपके घर में वास्तु दोष है, तो तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे अकारण स्वस्थ रहना, मानसिक परेशानी रहना, लोगों के बीच में तनाव बना रहना, आपस में लड़ाई झगड़े होते रहना। इन सब चीजों से बचने के लिए कुछ विशेष कार्य आवश्यक हैं।
छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर हम कठिनाइयों को दूर कर सकते हैं। गृह क्लेश से मुक्ति पा सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं। घर की सुख शांति समृद्धि के लिए आवश्यक है कि किसी वास्तु के जानकार को बुलाकर अपने घर को दिखाएं और उससे सलाह लें।
घर के कुछ सामान्य वास्तु नियम
1. घर में खिडक़ी और दरवाजे की संख्या विषम नहीं होनी चाहिए। अगर विषम है, तो किसी खिडक़ी और दरवाजे को बंद करके संख्या को सम कीजिए। इससे मानसिक परेशानी और अनावश्यक उलझन से बचा जा सकता है।
2. घर के दरवाजों के खुलते और बंद होते समय कर्कश आवाज नहीं आनी चाहिए। इससे घर में अशांति का वातावरण रहता है और लड़ाई झगड़े होते रहते हैं।
3. घर की छत पर रखा जाने वाला वाटर टैंक कभी भी पूरब और उत्तर की दिशा में नहीं होना चाहिए। इससे टैंक का पानी गर्म हो जाता है। साथ ही साथ घर में रहने वाले लोगों को भी अकारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
4. घर का दक्षिणी और पश्चिमी कोना और दिशाओं की अपेक्षा अधिक ऊंचा और भारी होना चाहिए, इससे घर में लक्ष्मी टिकती है।
आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-For happiness and prosperity in the house it is necessary that it should be built according to Vastu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: for happiness and prosperity in the house it is necessary that it should be built according to vastu, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved