• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धर्म वास्तुशास्त्र के अनुसार यह है हनुमानजी की तस्वीर की सही दिशा

According to Dharma Vastu Shastra this is the correct direction of Hanumanjis picture - Vastu Tips in Hindi

हनुमानजी को संकटमोचन कहा जाता है। मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से हनुमानजी की पूजा आराधना की जाती है। व्रत रखे जाते हैं। हर व्यक्ति के घर में पूजा स्थल होता है, जिसमें हनुमानजी की तस्वीर या मूर्ति अवश्य होती है। कई घरों में कमरे की दीवारों पर हनुमानजी की तस्वीर या पोस्टर लगा लेते हैं। लेकिन वे इस बात का ध्यान नहीं रखते कि हमें हनुमानजी की तस्वीर को किस दिशा में लगाना चाहिए। धर्म वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में सभी के लिए कोई न कोई स्थान पहले से ही तय है अगर आप सही दिशा का चयन करके तस्वीर सही दिशा में लगा देते हैं तो आप कई अनिष्ट से बच सकते हैं। सनातन धर्म वास्तु और ज्योतिष की मानी जाए तो किसी भी प्रकार की तस्वीर या मूर्ति को घर में रखने से पहले कुछ बातों का जानना बहुत जरूरी है। वास्तु और ज्योतिष के साथ-साथ हिंदू धर्म के पौराणिक ग्रंथों में भी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को रखने से चमत्कारी प्रभाव देती हैं। इसलिए शास्त्रों में इनकी प्रतिमाओं और तस्वीरों को रखने के बहुत से महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाने से सभी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। आज हम अपने खास खबर डॉट कॉम के पाठकों को यह बताने जा रहे हैं कि घर में हनुमानजी की तस्वीर या मूर्ति को किस दिशा में लगाना चाहिए— बेडरूम में नहीं होनी चाहिए हनुमानजी की तस्वीर
पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं और इसी वजह से उनकी तस्वीर बेडरूम में न रखकर घर के मंदिर में या किसी अन्य पवित्र स्थान पर रखना शुभ रहता है।
दक्षिण दिशा सर्वाधिक प्रभावशाली
वास्तु वैज्ञानिकों के अनुसार हनुमान जी का चित्र दक्षिण दिशा की ओर देखते हुए लगाना चाहिए क्योंकि हनुमान जी ने अपना प्रभाव अत्यधिक इसी दिशा में दिखाया है जैसे लंका दक्षिण में है, सीता माता की खोज दक्षिण से आरंभ हुई लंका दहन और राम-रावण का युद्ध भी इसी दिशा में हुआ। दक्षिण दिशा में हनुमान जी विशेष बलशाली हैं।
उत्तर दिशा में भी हैं प्रभावशाली
इसी प्रकार से उत्तर दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाने पर दक्षिण दिशा से आने वाली हर नकारात्मक शक्ति को हनुमान जी रोक देते हैं। वास्तु अनुसार इससे घर में सुख और समृद्धि का समावेश होता है और दक्षिण दिशा से आने वाली हर बुरी ताकत को हनुमान जी रोक देते हैं।
प्रभावशाली है शक्ति प्रदर्शन वाली तस्वीर
हनुमान जी जिस रूप में अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हों ऐसी तस्वीर को घर में लगाने से किसी भी तरह की बुरी शक्ति प्रवेश असंभव है।
पंचमुखी हनुमान
जिस घर में हनुमान की पंचमुखी तस्वीर होती है, उस घर में कभी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती। पंचमुखी तस्वीर लगाने से घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। अगर आपको लगता है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव है, तो शक्ति प्रदर्शन वाली हनुमान जी की तस्वीर लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। वहीं, अगर आप घर के प्रवेश द्वार पर भगवान की फोटो लगाएंगे तो घर में बुरी शक्तियों का प्रभाव कम होता है।
लाल रंग के हनुमान
कहते हैं कि घर की दक्षिण दिशा में हनुमान जी की लाल रंग की बैठी हुई फोटो लगाने से नकारात्मकता का प्रभाव कम होता है। इस फोटो को लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए हमेशा भगवान हनुमान की भक्ति भाव की मुद्रा के सामने बैठकर पूजा करनी चाहिए।
रामजी के चरणों में बैठे हनुमान
राम दरबार में राम जी के चरणों में बैठे हनुमान जी का चित्र घर की बैठक में लगाने से परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम, विश्वास, स्नेह और एकता बनी रहती है।
पर्वत उठाए हुए संकट मोचन हनुमान
वास्तु शास्त्र में उन लोगों को घर में पर्वत उठाए हनुमान की फोटो लगाने की सलाह दी जाती है, जिसके परिवार के सदस्यों में साहस और आत्मविश्वास की कमी हो।
आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-According to Dharma Vastu Shastra this is the correct direction of Hanumanjis picture
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: according to dharma vastu shastra this is the correct direction of hanumanjis picture, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved