• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उज्जैन : भस्म आरती में हुआ बाबा का दिव्य गणेश स्वरूप शृंगार, जयघोष से गूंज उठा मंदिर

Ujjain: Baba Adorned in Divine Ganesha Avatar During Bhasma Aarti; Temple Resounds with Chants of Victory - Puja Path in Hindi

उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह बाबा के दर एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला। सुबह की भस्म आरती के दौरान बाबा को श्री गणेश के दिव्य स्वरूप में सजाया गया। बाबा के इस विशेष शृंगार को देखने के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालु देर रात से ही मंदिर परिसर में लंबी कतार में खड़े थे। वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि बुधवार को बाबा का अलौकिक दृश्य देखने के बाद पूरा मंदिर 'जय श्री महाकाल' के जयघोष से गूंज उठा था। परंपरा अनुसार, भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के कपाट खोले गए। महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा पहले बाबा का जलाभिषेक किया और बाद में पंचामृत से स्नान करवाया गया। इस पंचामृत में शुद्ध दूध, ताजा दही, देसी घी, शक्कर, शहद और विभिन्न फलों के रस का मिश्रण शामिल था। अभिषेक के बाद भस्म आरती का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बाबा को भस्म चढ़ाई गई और आरती उतारी गई। इसमें महाकाल भक्तों को निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।
यह आरती वैराग्य और मृत्यु के सत्य का प्रतीक है। बाबा पर चढ़ने वाली भस्म कपिला गाय के कंडों की राख, पलाश, बड़, पीपल और बेर की लकड़ियों को जलाकर विशेष रूप से तैयार की जाती है। आरती के दौरान शिवलिंग पर लगभग ढाई किलो भस्म चढ़ाई जाती है, जिससे बाबा महाकाल को जगाने की परंपरा पूरी की जाती है।
बुधवार के दिन बाबा का विशेष शृंगार किया गया था। शृंगार की खास बात थी कि भगवान को वैष्णव तिलक लगाकर श्री गणेश के स्वरूप में सजाया गया। फिर, बाद में महाकाल की कपूर आरती की गई और उसके बाद उन्हें भोग लगाया गया।
भक्तों ने इस पवित्र आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दिव्य रूप का आनंद लिया। हर तरफ 'हर हर महादेव' और 'जय श्री महाकाल' के जयकारे गूंज रहे थे। मंदिर का पूरा परिसर भक्ति भाव से भर गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ujjain: Baba Adorned in Divine Ganesha Avatar During Bhasma Aarti; Temple Resounds with Chants of Victory
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhasma aarti, temple, ujjain, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved