मां दुर्गा को सभी पाप और दुखों को मिटाने वाली देवी कहा
गया है। कहते हैं कि मां दुर्गा की स्तुाति में यदि इस खास पाठ का कुछ
विशेष दिनों में ही पठन किया जाए तो आपको हर काम में सफलता मिलने लगती है
और आपके घर में समृद्धि का वास होने लगता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कहते हैं कि दुर्गा सप्तशती का पाठ आपमें एनर्जी का
संचार करता है। इसके पाठ करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि
दुर्गा सप्तशती की पुस्तक अपने हाथ में या जमीन पर न रखी जाए बल्कि किसी
आधार पर रखने के बाद ही दुर्गा सप्तशती का पाठ आरम्भ किया जाए।
पाठ करते
समय न तो पाठ को मन ही मन में पढ़ा जाये और न ही पाठ का उच्चारण स्वर बहुत
तेज हो बल्कि दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय वाचक का स्वर संतुलित एवं
मध्यम रहे। पाठ करते समय मन को एकाग्रचित्त बनाये रखना भी बहुत आवश्यक है,
वरना पाठ करने का कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा।
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का चैत्र शुक्ल् नवमीं का दिन
आज का राशिफल: कैसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का नवरात्र की अष्टमी का दिन
Daily Horoscope