भारत में हालांकि देवों की कोई कमी नहीं है लेकिन कहते हैं कुछ चायनीज
देवों की पूजा खास अंदाज में कर दी जाए तो कई पैसों की कमी नहीं रहती और
भाग्य खुल भी जाता है-
लुक-फुक-साऊ : ब्रह्मा, विष्णु
एवं महेश के समान ही लुक, फुक एवं साऊ चीनी देवता हैं जिन्हंं एक साथ
प्रदर्शित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इनकी उपस्थिति से घर में
सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की वृद्धि होती है।
लुक उच्च श्रेणी के देवता माने जाते हैं। इनके सिर पर चपटी टोपी होती है
तथा चेहरे पर लंबी काली दाढ़ी। इनके बाएं हाथ में गदा के समान एक अस्त्र
होता है जिसे रूईब कहा जाता है। इनकी मूर्ति रखने से व्यक्ति ऊंचे ओहदे पर
पहुंचने की कामना को पूर्ण करता है।
फुक को समृद्धि का देवता माना जाता है। इनकी छवि (कद) लुक से लंबी होती है।
इनके सिर पर गोल टोपी होती है तथा चेहरे पर घनी, लंबी एवं काली दाढ़ी होती
है। जिस घर में फुक की मूर्ति रहती है, उस घर में आमदनी में वृद्धि होती
है।
आज का राशिफल: जानिये कैसा बीतेगा 2023 तिमाही का अन्तिम दिन
आज का राशिफल
ग्रहों की चाल: गुरुवार मध्यरात्रि में अस्त होगा गुरु तारा, मांगलिक कार्यों पर रोक
Daily Horoscope