• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सावन का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी का खास संयोग, शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

The third Monday of the month of Sawan and Nag Panchami marked a special occasion, drawing devotees to Shiva temples. - Puja Path in Hindi

नई दिल्ली। सावन माह के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के संयोग पर सोमवार को देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सोमवार सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिरों के बाहर लग गईं। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा के लिए लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन को पहुंचे। दिल्ली के चांदनी चौक स्थित प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर में सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। इस दौरान एक महिला श्रद्धालु ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, दर्शन करके मुझे बहुत अच्छा लगा। यह बहुत प्राचीन मंदिर है। वहीं, दूसरी महिला भक्त ने बताया, 30 साल से भोलेनाथ की कृपा है। हम इन्हीं के शरण में हैं। सावन के सोमवार को हम दर्शन करने आते ही हैं। आज नागपंचमी होने की वजह से इसका विशेष महत्व है।
एक अन्य भक्त ने कहा, यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। आज नाग पंचमी भी है और यह बहुत पुराना मंदिर है। यहां आकर पूजा-अर्चना करने से हम बहुत खुश हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित दूधेश्वर नाथ मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के तीसरे सोमवार पर शिव भक्त सुबह-सुबह ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच गए। मंदिर प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम दर्शन के लिए विशेष इंतजाम किए थे।
महाराष्ट्र में भी शिवालयों में खास रौनक रही। वसई की पहाड़ी पर स्थित तुंगारेश्वर महादेव मंदिर में भक्त रविवार रात से ही लाइन में खड़े हो गए थे। सोमवार सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही हर-हर महादेव और बोल बम के नारों के बीच भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
वहीं, नासिक के ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भी सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। यहां नाग पंचमी के कारण रुद्राभिषेक और नाग देवता की विशेष पूजा भी की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The third Monday of the month of Sawan and Nag Panchami marked a special occasion, drawing devotees to Shiva temples.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shiva temples, sawan, nag panchami, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved