• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

आज सूर्य बदलेगा अपनी राशि, अब वृश्चिक में होगा गोचर

1. यदि आप घर में किसी का श्राद्ध पड़ता है और आप श्राद्ध पक्ष में उसे नहीं कर पाएं हैं तो आप इस दिन श्राद्ध और तर्पण कर सकते हैं। श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों को मुक्ति मिलती है और पितृ दोष समाप्त होता है।
2. मान्यता के अनुसार वृश्चिक संक्रांति के दिन गाय दान करना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। आप अपने धर्मगुरु से सलाह मशविरा करके किसी पंडित या धर्मगुरु को चांदी की गाय भेंट कर सकते हैं।
3. संक्रांति का सम्बन्ध कृषि, प्रकृति और ऋतु परिवर्तन से भी है। ऋतु परिवर्तन और जलवायु में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव इनकी स्थिति के अनुसार होता है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अब सर्दी अपनी रफ्तार पकडऩा शुरू करेगी।
4. हर संक्रांति पर भगवान सूर्य देव को अघ्र्य दिया जाता है जिससे सूर्य दोष और पितृ दोष समाप्त होता है। आप प्रात: जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत होकर सूर्य देव को अघ्र्य देकर अपने परिवार की सुख-शांति की कामना कर सकते हैं।
5. संक्रांति के दिन दान पुण्य का खास महत्व होता है। इसलिए इस दिन गरीब लोगों को भोजन, वस्त्र आदि दान करना चाहिए। यह कार्य आप घर की लक्ष्मी के साथ मिलकर करें तो आपको दोगुना पुण्य मिलेगा।
6. संक्रांति के दिन तीर्थों में स्नान का भी खास महत्व होता है। संक्रांति, ग्रहण, पूर्णिमा और अमावस्या जैसे दिनों पर गंगा स्नान को महापुण्यदायक माना गया है। ऐसा करने पर व्यक्ति को ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है। देवीपुराण में यह कहा गया है- जो व्यक्ति संक्रांति के पावन दिन पर भी स्नान नहीं करता वह सात जन्मों तक बीमार और निर्धन रहता है। इसलिए आप कैसी भी परिस्थिति हो 16 नवम्बर को स्नान जरूर करें।
नोट—इन उपायों को करने से पूर्व आप अपने धर्मगुरु से अवश्य सलाह मशविरा करें। खास खबर डॉट कॉम की तरफ से यह उपाय सिर्फ मान्यताओं पर आधारित हैं।

ये भी पढ़ें - इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम

यह भी पढ़े

Web Title-Sun will change its zodiac on November 16, now it will be transiting in Scorpio
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sun will change its zodiac on november 16, now it will be transiting in scorpio, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved