• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

7 अक्टूबर को है स्नान, दान की शरद पूर्णिमा, मेष से लेकर मीन राशि करें इन मंत्रों का जाप

Sharad Purnima Tomorrow: Chant these mantras from Aries to Pisces for Lakshmis blessings - Puja Path in Hindi

शरद ऋतु की सबसे पावन पूर्णिमा 7 अक्टूबर को पड़ रही है, जिसे स्नान, दान और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस दिन को कोजागर पूर्णिमा भी कहते हैं, जिसका अर्थ है—"कौन जाग रहा है?" अर्थात जो रात्रि जागरण करते हुए लक्ष्मी पूजा करते हैं, उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इस बार शरद पूर्णिमा की तिथि 6 अक्टूबर को रात्रि से शुरू होकर 7 अक्टूबर को सुबह 09:16 बजे तक रहेगी। पंचांग के अनुसार, चंद्रमा की पूजा और खीर का भोग 6 अक्टूबर को चंद्रोदय (शाम 05:27 बजे) के समय रखा जाएगा, जबकि स्नान, व्रत और दान 7 अक्टूबर को उदया तिथि के अनुसार किया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं और जागरण कर रहे भक्तों को धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इसी कारण इस दिन राशि के अनुसार मंत्र जाप और विशेष भोग अर्पित करने की परंपरा है।
मेष से मीन राशि तक जानिए, कौन सा मंत्र करें जाप और क्या चढ़ाएं भोग:
मेष राशि: आपके स्वामी मंगल हैं, और लाल रंग आपके लिए विशेष फलदायक है। शरद पूर्णिमा की रात “ऊँ ऐं क्लीं सौं:” मंत्र का जाप करें। मां लक्ष्मी को खीर के साथ सेब का भोग अर्पित करें।
वृषभ राशि: आपके स्वामी शुक्र हैं, जिन्हें सफेद वस्तुएं प्रिय हैं। इस दिन “ऊँ ऐं क्लीं श्रीं” मंत्र का जाप करें। मां लक्ष्मी को खीर के साथ मखाने और नारियल अर्पित करें।
मिथुन राशि: बुध ग्रह के अधिपत्य वाली इस राशि के लिए हरा रंग शुभ है। “ऊँ क्लीं ऐं सौं:” मंत्र का जाप करें। खीर के साथ हरे सिंघाड़े या हरे फलों का भोग दें।
कर्क राशि: चंद्रमा की राशि होने से सफेद रंग विशेष प्रभावशाली है। “ऊँ ऐं क्लीं श्रीं” मंत्र का जाप करें और सफेद मिष्ठान अर्पित करें। इस दिन चंद्रमा की भी पूजा करें।
सिंह राशि: सूर्यदेव की राशि होने के कारण पीला और नारंगी रंग शुभ रहता है। “ऊँ हृीं श्रीं सौं:” मंत्र का जाप करें। खीर के साथ पीले या नारंगी फलों का भोग लगाएं।
कन्या राशि: बुध की इस राशि के लिए हरा रंग असरदार होता है। “ऊँ श्रीं ऐं सौं” मंत्र का जाप करें। खीर के साथ खीरा भोग में चढ़ाएं।
तुला राशि: शुक्र की राशि होने से सफेद और नारंगी रंग उत्तम माने गए हैं। “ऊँ हृीं क्लीं श्री” मंत्र का जाप करें। कौड़ियों के साथ सफेद मिष्ठान अर्पित करें।
वृश्चिक राशि: मंगल की इस राशि के लिए लाल रंग प्रिय है। “ऊँ ऐं क्लीं सौं” मंत्र का जाप करें। केसर वाली खीर और अनार का भोग लगाएं।
धनु राशि: गुरु बृहस्पति की राशि है, इसलिए पीला रंग श्रेष्ठ है। “ऊँ हृीं क्लीं सौं:” मंत्र का जाप करें। पीले फलों के साथ केसर वाली खीर अर्पित करें।
मकर राशि: शनि की राशि होने के कारण काला रंग लकी माना जाता है, पर पूजा में कमल पुष्प और खीर से मां को प्रसन्न करें। “ऊँ ऐं क्लीं हृीं श्रीं सौं” मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि: शनि की ही यह दूसरी राशि है, लेकिन शुभ रंग लाल है। “ऊँ हृीं ऐं क्लीं श्रीं” मंत्र का जाप करें। लाल गुड़हल का फूल और खीर मां लक्ष्मी को अर्पित करें।
मीन राशि: सूर्य की इस राशि के लिए पीला रंग शुभ है। “ऊँ हृीं क्लीं सौं” मंत्र का जाप करें। पीले फूल और फलों के साथ केसर वाली खीर का भोग लगाएं।
शरद पूर्णिमा न सिर्फ पूजा का पर्व है, बल्कि यह आत्मशुद्धि, श्रद्धा और भक्ति से भर जाने का अवसर है। इस रात की खीर अमृत के समान मानी जाती है, विशेष रूप से जब उसे चंद्रमा की रोशनी में रखा जाता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारी पूर्णतः मान्य हो, इसका दावा नहीं किया जा सकता। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान से पूर्व विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sharad Purnima Tomorrow: Chant these mantras from Aries to Pisces for Lakshmis blessings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sharad purnima, lakshmi puja, zodiac mantras, kojagari puja, full moon, vrat, daan, hindu rituals, rashifal, astrology, spiritual practices, hindu festivals, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved