• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

12 मई का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण की दशमी तिथि पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें भद्रा काल

Panchang for May 12: Vijaya Muhurat Coincides with Abhijit on Jyeshtha Krishna Dashami; Note Down the Bhadra Kaal - Puja Path in Hindi

नई दिल्ली । सनातन धर्म में पंचांग (नक्षत्र, योग, करण, वार, तिथि) के अनुसार हर दिन के शुभ-अशुभ समय का निर्धारण होता है। मंगलवार (12 मई 2026) को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त का संयोग बन रहा है, जो शुभ कार्यों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है। मंगलवार को सूर्योदय 5 बजकर 32 मिनट पर होगा। वहीं, सूर्यास्त शाम 7 बजकर 3 मिनट पर होगा। दशमी तिथि दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। हालांकि, उदयातिथि (सूर्य उदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार पूरे दिन दशमी तिथि का ही मान होगा। पूर्व भाद्रपद नक्षत्र 12 को पूरे दिन के साथ ही 13 मई की सुबह 1 बजकर 17 मिनट तक प्रभावी रहेगा। योग वैधृति रात 11 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। करण विष्टि दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।
12 मई के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 8 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 33 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। वहीं, अमृत काल शाम 5 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक व गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 3 बजकर 40 मिनट से शाम 5 बजकर 22 मिनट तक, यमगंड सुबह 8 बजकर 55 मिनट से 10 बजकर 36 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 9 मिनट तक और भद्रा सुबह 5 बजकर 32 मिनट से दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। भद्रा के समय किसी भी शुभ कार्य या नया काम शुरू करना वर्जित माना जाता है। पंचक पूरे दिन प्रभावी रहेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panchang for May 12: Vijaya Muhurat Coincides with Abhijit on Jyeshtha Krishna Dashami; Note Down the Bhadra Kaal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jyeshtha krishna dashami, vijaya muhurat, panchang, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved