• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

9 अप्रैल का पंचांग : बैशाख कृष्ण की सप्तमी तिथि, नोट कर लें शुभ- अशुभ समय

Panchang for April 9: Vaishakh Krishna Saptami Tithi—Note Down the Auspicious and Inauspicious Timings - Puja Path in Hindi

नई दिल्ली । पंचांग के पांचों अंग ( नक्षत्र, योग, वार, तिथि व करण) के अनुसार ही दिन व शुभ-अशुभ समय का निर्धारण होता है। पंचांग के अनुसार गुरुवार 9 अप्रैल को बैशाख मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। गुरुवार को सप्तमी तिथि शाम 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी शुरू हो जाएगी। हालांकि, उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन सप्तमी का ही मान होगा। नक्षत्र की बात करें तो मूल नक्षत्र सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लगेगा। योग परिघ शाम 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगा और करण विष्टि सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक चलेगा। सूर्योदय सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 43 मिनट पर होगा। गुरुवार के शुभ समय की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना गया है। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 42 मिनट से 7 बजकर 5 मिनट तक होगा।
वहीं, सायाह्न सन्ध्या सूर्यास्त के बाद शाम 6 बजकर 43 मिनट से 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। रवि योग सुबह 6 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट तक चलेगा। निशिता मुहूर्त देर रात 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट (10 अप्रैल) तक होगा।
अशुभ समय की जानकारी भी जरूरी है। राहुकाल दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा, इसलिए इस दौरान महत्वपूर्ण काम टालना बेहतर होगा। यमगण्ड सुबह 6 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 9 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 48 मिनट तक होगा। दुर्मुहूर्त सुबह 10 बजकर 16 मिनट से 11 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। भद्रा सुबह 6 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 12 मिनट तक चलेगी। गण्ड मूल भी सुबह 6 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
वहीं, वर्ज्य समय सुबह 7 बजकर 1 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट, दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से 4 बजकर 11 मिनट और शाम 7 बजकर 28 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panchang for April 9: Vaishakh Krishna Saptami Tithi—Note Down the Auspicious and Inauspicious Timings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saptami tithi, vaishakh krishna saptami tithi, vaishakh krishna, panchang, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved