• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

7 अप्रैल का पंचांग : बैशाख कृष्ण की पंचमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, जानें शुभ-अशुभ समय

Panchang for April 7: Abhijit and Vijaya Muhurats on the Panchami Tithi of Vaishakh Krishna Paksha—Know the Auspicious and Inauspicious Timings - Puja Path in Hindi

नई दिल्ली । सनातन धर्म में पंचांग के पांच अंगों - तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार का विशेष महत्व है। इनके आधार पर ही दिन की शुरुआत और शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है। 7 अप्रैल मंगलवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचमी तिथि मंगलवार की दोपहर 4 बजकर 34 मिनट तक चलेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। वहीं, उदयातिथि (सूर्योदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार, पूरे दिन पंचमी तिथि का ही मान होगा। दृक पंचांग के अनुसार, मंगलवार को ज्येष्ठा नक्षत्र सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगा, फिर मूल नक्षत्र लगेगा। योग व्यतीपात दोपहर 4 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। सूर्योदय 6 बजकर 5 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 42 मिनट पर होगा। चंद्रोदय रात 11 बजकर 50 मिनट पर और चंद्रास्त अगले दिन सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग में दिए शुभ-अशुभ समय को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण कार्य जैसे पूजा-पाठ, नया काम शुरू करना या यात्रा की योजना बनानी चाहिए। शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य फलदायी होते हैं। वहीं, अशुभ समय में किए कार्य निष्फल माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 19 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। मंगलवार को विजय मुहूर्त का भी संयोग बन रहा है, जो दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 41 मिनट से 7 बजकर 4 मिनट तक और अमृत काल शाम 8 बजकर 1 मिनट से 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
7 अप्रैल के अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। यमगण्ड सुबह 9 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 49 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। वहीं, दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 36 मिनट से 9 बजकर 27 मिनट तक और वर्ज्य समय सुबह 9 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा, गण्ड मूल पूरे दिन प्रभावी रहेगा। बाण रज सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panchang for April 7: Abhijit and Vijaya Muhurats on the Panchami Tithi of Vaishakh Krishna Paksha—Know the Auspicious and Inauspicious Timings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panchang for april 7, abhijit, vijaya muhurat, panchami tithi, vaishakh krishna paksha, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved