मौनी अमावस्या का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है। साल 2025 में मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान भी है, इसलिए अमावस्या तिथि की अहमियत और भी बढ़ गई है। इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं जिनको करने से सभी लोग लाभ पा सकते हैं। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति का शुभ फल इस दिन किए गए उपाय आपको देंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आज हम अपने पाठकों को यह बताने जा रहे हैं कि 12 राशि के जातकों को इस दिन क्या उपाय करने से लाभ मिल सकते हैं।
मेष
मौनी अमावस्या के दिन हनुमान जी की पूजा करें और “हनुमान चालीसा” का पाठ करें। इसके साथ ही इस दिन मौन व्रत रखने से भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को मौनी अमावस्या के दिन माता लक्ष्मी की पूजा से कई शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इसके साथ ही पूजा के दौरान “श्री सूक्त” का पाठ करने से भी आपको लाभ मिलेगा।
मिथुन
बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि वाले लोगों को इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। इसके साथ ही भगवान विष्णु के मंत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का यथासंभव जप करने से भी आपको लाभ प्राप्त होगा।
कर्क
अमावस्या का दिन कर्क राशि वालों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा दिखते नहीं है। इसलिए आपको अमावस्या के दिन चावल, दूध और चीनी का दान करना चाहिए और शिवजी की पूजा करनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा।
सिंह
सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि के जातकों को अमावस्या तिथि पर चने और गुड़ का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से और सुबह के समय सूर्य को अर्घ्य देने से आपको पारिवारिक और आर्थिक सुख की प्राप्ति होती है।
कन्या
इस राशि वालों को मौनी अमावस्या तिथि के दिन हरी सब्जियों या फिर अनाज का दान करना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करने से भी आपको लाभ होगा।
तुला
शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि वालों को अमावस्या तिथि पर माता संतोषी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन अगर आप इत्र का दान करते हैं तो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को मौनी अमावस्या के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। साथ ही बजरंगबली के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का कम से कम तीन बार पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर होंगी।
धनु
धनु राशि के जातकों को पीले रंग के भोज्य पदार्थों का दान इस दिन करना चाहिए। इसके साथी ही “विष्णु सहस्रनाम” का पाठ करने और योग-ध्यान करने से आपको मानसिक स्थिरता और पारिवारिक खुशी प्राप्त होगी।
मकर
शनि की स्वामित्व वाली मकर राशि के लोगों को अमावस्या तिथि पर सरसों के तिल का दान करने से लाभ मिलेगा। आप इस दिन शनि मंदिर जाकर शनि चालीसा का पाठ करके भी कई शुभ फल पा सकते हैं।
कुंभ
काले रंग के वस्त्र जरूरतमंद लोगों को दान करें और साथ ही कुछ समय निकालकर “ओम शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें, ऐसा ।
मीन
मीन राशि के लोगों को अमावस्या तिथि के दिन पीले फूल और चने की दाल दान करनी चाहिए। इन चीजों के दान के साथ ही इस दिन आप ब्राह्मणों को भोजन करवाकर भी शुभ लाभ पा सकते हैं।
नोट:
इस
आलेख
में
दी
गई
जानकारियों
पर
हम
दावा
नहीं
करते
कि
ये
पूर्णतया
सत्य
और
सटीक
हैं।
इन्हें
अपनाने
से
पहले
संबंधित
क्षेत्र
के
विशेषज्ञ
की
सलाह
जरूर
लें।
बिजनेस में कामयाबी के लिए फरवरी 2025 में सर्वार्थ सिद्धि योग!
मंगल दोष के कारण असफल वैवाहिक जीवन सहित अनेक बाधाएं आती हैं, राहत के उपाय!
राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का जया एकादशी का दिन
Daily Horoscope