• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महाशिवरात्रि 2022 : शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले हर फूल का है अगल महत्त्व

कल 1 मार्च को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाना हैं जिसको लेकर अभी से तैयारी देखने को मिल रही हैं। इस वर्ष फाल्गुनी मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व पड़ रहा है। यह हिन्दुओं का सबसे बड़ा धार्मिक त्योंहार है। पूरे भारत में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। कमोबेश हर हिन्दू इस दिन व्रत रखता है। वैसे तो हर महीने मासिक शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है फाल्गुन माह में पडऩे वाली महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दिन कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अलग-अलग परंपराओं और रस्मों के साथ धूमधाम से शिवजी की पूजा की जाती है। इस दिन शिव के भक्त भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा और व्रत करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि का व्रत एक मार्च (मंगलवार) को रखा जाएगा। भगवान शिव को सभी देवताओं में आसानी से प्रसन्न होने वाला माना जाता है। मान्यता है कि सिर्फ सच्चे मन से शिवजी को याद करते हुए शिवरात्रि का व्रत किया जाए तो भगवान शंकर प्रसन्न हो जाते हैं। मंदिरों से लेकर घरों में भक्त शिव के इस महापर्व को मनाते हुए भोलेनाथ का आशीर्वाद पाना चाहते हैं। इस दिन शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर भक्तों में अपनी मनोकामनाओं के पूरा होने की आस रहती है। इस दिन शिवलिंग पर कई तरह के फूल चढ़ाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग पर चढ़ाए गए हर फूल का एक विशेष महत्व होता है और उसी अनुरूप आपकी मनोकामना पूर्ण होती है। शिव पुराण में उन फूलों का जिक्र है जो शिवलिंग पर महाशिवरात्रि के पर्व पर चढ़ाये जाते हैं। इन्हें भगवान शिव को अर्पित करने से मन चाहे फल की प्राप्ति होती है। आइए डालते हैं एक नजर उन फूलों पर—

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mahashivratri 2022: Every flower offered on Shivling has a different significance
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mahashivratri 2022 every flower offered on shivling has a different significance, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved