• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रविवार को कालाष्टमी के साथ मासिक कृष्ण अष्टमी, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

Kalashtami and Monthly Krishna Ashtami Fall on Sunday: Note Down the Auspicious and Inauspicious Timings - Puja Path in Hindi

नई दिल्ली । हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को काला अष्टमी व मासिक कृष्ण अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार को पड़ रही है। यह तिथि काल भैरव के साथ ही भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। कालभैरव व श्री कृष्ण के भक्त वर्ष की सभी अष्टमी तिथि पर भगवान की पूजा और आराधना करते हैं। ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार को पड़ रही है। अष्टमी तिथि दोपहर 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। हालांकि, उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन अष्टमी का ही मान होगा। नक्षत्र की बात करें तो धनिष्ठा नक्षत्र देर रात 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद शतभिषा नक्षत्र लगेगा। रविवार को सूर्योदय 5 बजकर 34 मिनट पर होगा जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 2 मिनट पर होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार योग ब्रह्म 10 मई को पूरे दिन के साथ 11 मई की देर रात 2 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। करण कौलव दोपहर 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगा, इसके बाद तैतिल करण लगेगा।
राहुकाल, यमगंड और दुर्मुहूर्त जैसे अशुभ समय में महत्वपूर्ण कार्य टालने की सलाह दी जाती है। वहीं, शुभ समय का लाभ उठाकर नए काम शुरू कर सकते हैं।
रविवार के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। प्रातः संध्या सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना गया है। वहीं, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजे से 7 बजकर 22 मिनट तक होगा।
सायाह्न संध्या शाम 7 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। अमृत काल दोपहर 1 बजकर 49 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, जो शुभ कामों के लिए उत्तम है। साथ ही निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 56 मिनट से अगले दिन दोपहर 12 बजकर 38 मिनट (11 मई) तक होगा।
अशुभ समय का विचार भी महत्वपूर्ण है। राहुकाल शाम 5 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इस दौरान किसी भी शुभ या नया काम शुरू करना वर्जित माना जाता है। यमगंड दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त शाम 5 बजकर 14 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।
वहीं, आडल योग सुबह 5 बजकर 34 मिनट से 11 मई की दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। विडाल योग भी अगले दिन दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। पंचक दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 11 मई की सुबह 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kalashtami and Monthly Krishna Ashtami Fall on Sunday: Note Down the Auspicious and Inauspicious Timings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kalashtami, krishna ashtami, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved