• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

Dhanteras 2019: धनतेरस पर इन वस्तुओं की खरीददारी करने से मिलेगा आपको ये लाभ

दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। यह कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान अमृत का कलश लेकर देवताओं के वैद्य धनवंतरि प्रकट हुए थे। स्वास्थ्य रक्षा और आरोग्य के लिए इस दिन धनवंतरि देव की पूजा की जाती है। इस दिन को कुबेर का दिन भी माना जाता है और धन सम्पन्नता के लिए कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन लोग मूल्यवान वस्तु, सोने, चांदी और नए बर्तनों-आभूषणों का खरीददारी करते हैं। उन्हीं बर्तनों तथा मूर्तियों आदि से दीपावली की मुख्य पूजा की जाती है। आज पूरे देश में धनतेरस पर्व मनाया जा रहा है।

इस दिन इन वस्तुओं की करें खरीददारी-


- गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां दोनों अलग-अलग होनी चाहिए।

- धातु का बर्तन, पानी का बर्तन हो तो ज्यादा ही मंगलकारी होगा।


- खील-बताशे और मिटटी के दीपक, एक बड़ा दीपक भी अवश्य खरीदें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-dhanteras-2019: shopping and pujan vidhi dhanteras
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dhanteras 2019, dhanteras puja vidhi, dhanteras muhurat, dhanteras timings, dhanteras mantra, dhanteras samagri, dhanteras, diwali, diwali 2019, deepawali, deepawali 2019, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved