मंगल: आंख में खराबी हो या संतान उत्पत्ति में बाधा आ रही हो तो
इसे मंगल के खराब प्रभाव के तौर पर देखा जाता है। भाइयों की सहायता और
ताया और ताई की सेवा करे तो मंगल का अच्छा प्रभाव मिलता है। लाल रंग का
रुमाल पास में रखने से मंगल का खराब प्रभाव खत्म होता है। महिलाओं में मंगल
का असर बढ़ाने के लिए तो उन्हें लाल चूडिय़ां, लाल सिंदूर, लाल साड़ी, लाल
टीकी लगाने के लिए कहा जाता है। इन्हें सुहाग से भी जोड़ा गया है। ये भी पढ़ें - न करें दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल, मिलता है दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानी
बुध: गंध का पता न लगे और सामने के दांत गिरने लगे तो समझ लीजिए कि बुध
का खराब प्रभाव आ रहा है। ऐसे में फिटकरी से दांत साफ करने से बुध का खराब
प्रभाव कम होता है। बुध खराब होने से व्यापारियों का दिया या लिया धन
अटकने लगता है। गायों को नियमित रूप से पालक खिलाने से यह रुका हुआ धन फिर
से मिलने लगता है। छत पर जमा कचरा भी ऋण को बढ़ाता है। इसे हटाने से ऋण का
बोझ कम होता है और व्यापार सुचारू चलता है।
गुरु: रमते साधू को पीले वस्त्र दान करने और भोजन कराने से गुरु
के अच्छे परिणाम हासिल होते हैं। जिन जातकों की गुरु की दशा चल रही हो,
अगर वे नियमित रूप से अपने ईष्ट से मंदिर जाएं और पीपल में जल सींचें तो
गुरु की दशा में अच्छे लाभ हासिल कर सकते हैं। इसी दशा में स्कूल, धर्म
स्थान में नियमित अंतराल में दान करना भी भाग्य को बढ़ाता है।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों के लिए शुक्रवार 29 मार्च का दिन
होली भाई दूज आज, जानिये शुभ मुहूर्त का समय
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा फाल्गुन माह के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा व द्वितीया का दिन
Daily Horoscope