• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाअष्टमी पर अक्षरा सिंह ने किया माता रानी का शृंगार, पान अर्पित कर लिया आशीर्वाद

Akshara Singh adorned Mata Rani on Maha Ashtami, offered betel leaf and received her blessings. - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही सोशल मीडिया क्वीन भी हैं। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर 6.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर हर अपडेट को शेयर करती हैं। अब महाअष्टमी के मौके पर एक्ट्रेस को माता रानी के मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए देखा गया। अक्षरा सिंह ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है। एक्ट्रेस सिर को पल्लू से ढक कर मंदिर पहुंचीं। वीडियो में एक्ट्रेस मां के चरणों में पान का पत्ता अर्पित कर रही हैं और माथे पर सिंदूर लगा रही हैं। एक्ट्रेस ने मां के पैरों में चंदन भी अर्पित किया। अक्षरा वीडियो में पूरे भक्ति भाव के साथ मां की अराधना करती दिख रही हैं।
अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'शुभ अष्टमी'।
बता दें कि अक्षरा सिंह धार्मिक स्थलों का दर्शन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। एक्ट्रेस काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल, मां विंध्यवासिनी और मथुरा-वृंदावन भी जाती रहती हैं।
इससे पहले अक्षरा सिंह ने अपने पिता के साथ 'तुम बदला लेता' फनी ऑडियो पर रील बनाई थी। एक्ट्रेस हमेशा अपने पिता के साथ रील बनाती हैं और उन्हें ही असली ढाल मानती हैं। उन्होंने हमेशा कहा कि उनके पिता ने बिना जज किए हर सही-गलत परिस्थिति में उनका साथ दिया। एक्ट्रेस अपने पिता पर जान लुटाती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह दो फिल्मों में दिखने वाली हैं। एक्ट्रेस की पहली फिल्म निरहुआ के साथ आ रही है, जिसका नाम है 'चार फेरे सात वचन', जबकि दूसरी फिल्म है 'अम्बे है मेरी मां'। दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर जल्द रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा एक्ट्रेस के दो ऑफिशियल सॉन्ग 'भोली सी मईया' और 'पटना की जगुआर' भी रिलीज हुए हैं। दोनों ही गानों को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पांस मिला है।
अक्षरा की मचअवेटेड फिल्म 'रुद्रशक्ति' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन फैंस अब फिल्म के टीवी और यूट्यूब रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akshara Singh adorned Mata Rani on Maha Ashtami, offered betel leaf and received her blessings.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, akshara singh, actress, maha ashtami, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved