कर्क: समय सुधार पर है। किसी मामले में आश्चर्यजनक सफलता
मिल सकती है परन्तु उसके लिए विशेष कौशल का प्रदर्शन करना होगा। आपकी कही
गई बात विवाद में नहीं फंस जाए, इसका ध्यान रखना होगा। आर्थिक लाभ के किसी
नए अवसर को हाथ से नहीं जाने देने में ही बुद्धिमानी है। आज आपका जनसम्पर्क
काफी अच्छा रहेगा। भाई-बहिन और घर-परिवार वालों से ज्यादा मिलना होगा। कोई
महत्वपूर्ण और बड़ा फैसला लेना हो तो भी आप ले सकते हैं, आपका मनोबल बना
रहेगा। संतान को लेकर मन में चल रही दुविधांए थोड़ी कम हो जाएंगी। मन में
चल रहे संशय भी दूर हो सकते हैं। आज कोई खास काम बन जाने की उम्मीद में
रहेंगे परन्तु शाम तक ही सफलता की उम्मीद है। कारोबारी यात्रा लाभदायक हो
सकती है। यात्रा में अन्य कार्य भी कर लेंगे। यह भी पढ़े : पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय
सिंह: समय
महत्व का बना हुआ है। घर-परिवार के महत्वपूर्ण काम निपटाने की दिशा में काम
करेंगे, आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। आज किसी दावत में शिरकत करने का मौका मिल
सकता है। जेवर, कपड़े या ऐसी ही वस्तुओं पर खर्चा करेंगे। कोई अचानक
खरीद-फरोख्त का कार्यक्रम भी बन सकता है। दैनिक कामकाज में गति एकदम तेज हो
जाएगी। आप जिन लोगों से उम्मीद लगाए बैठे हैं, वे आपका सहयोग करेंगे। किसी
एक तरफ से आपकी भारी आलोचना भी आएगी परन्तु आप इसकी परवाह नहीं करेंगे।
दोपहर की अपेक्षा शाम का समय ज्यादा अच्छा है। कोई पुराने मित्र या पुराने
रिश्तेदारों से मिलना होगा। आज पिता की भावनाओं को समझने की चेष्टा करें।
वे आपसे ज्यादा समय चाहते हैं और हर बात समझना चाहते हैं।
कन्या: आज
का दिन भाग्यशाली रहेगा। बाहरी सम्पर्कों का लाभ मिलेगा। अचानक आय हो सकती
है। नौकरी में अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। आपको कार्य पद्धति में सुधार
की सलाह मिल सकती है। काम करते समय दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखें, कहीं
ऐसा न हो कि आप अपने आस-पास के लोगों की भावनाओं को समझ ही ना पाएं। किसी
चल रही वार्ता में सफलता की उम्मीद है। वार्ता आपके पक्ष में जाएगी।
खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज गरिष्ठ भोजन मिलेगा और शरीर
पर उसका प्रभाव भी रहेगा। अपने सहयोगियों से आज ज्यादा काम ले सकते हैं। घर
या व्यवसाय दोनों की जगह काम का माहौल बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी में
बॉस प्रसन्न रहेंगे और कार्य की प्रकृति में बदलाव का इशारा कर सकते हैं।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों के लिए शुक्रवार 29 मार्च का दिन
होली भाई दूज आज, जानिये शुभ मुहूर्त का समय
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा फाल्गुन माह के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा व द्वितीया का दिन
Daily Horoscope