• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्कः कोई नया काम शुरू न करें और न ही यात्रा करें। स्थानीय कारोबारी यात्रा की जा सकती है। यदि नौकरी करते हों व बाॅस साथ में यात्रा करें तो आप जा सकते हैं। माता पक्ष से आज ज्यादा सरोकार रहेगा। बच्चों के लिए आज बहुत अच्छा दिन रहेगा। उन्हें कोई न कोई उपलब्धि हो सकती है। आमोद-प्रमोद व मनोरंजन के लिए खूब सुविधा व साधन मिलेंगे। किसी छोटी-मोटी घटना से सावधान रहें। आज दावत भी मिलेगी व मनुहार भी। कई मित्रों से मिलना हो सकता है। खर्चा बेहिसाब होगा। कुछ छिपाएंगे भी। आज कई नई पुस्तकें पढ़ने को मिल सकती है।


सिंहः आज दिन बड़ा अच्छा जाएगा। किसी कार्य में साहस का प्रदर्शन न करेंगे। कामकाज का अच्छा परिणाम आने से प्रशंसा मिलेगी। आज वाहन सुविधा अच्छी मिलेगी। समूह में बैठकर काम करने का अवसर मिलेगा। आज आपकी बात से सभी को सहमत करा सकते हैं। व्यावसायिक प्रस्तावों को गति मिलेगी। किसी केस में कानूनी सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती हैं। प्रेम संबंध में कोई छोटी सी बात स्वाभिमान का प्रश्न बन सकती है। समझदारी से काम लेंगे तो बात सध जाएगी। यात्रा का अवसर मिले तो अवश्य कर लें। स्वास्थ्य आमतौर पर ठीक रहेगा। पर खानपान में सावधानी बरतें।

कन्याः आज कामकाज में सुधार आएगा तथा कार्य-निष्पादन अच्छा होने के साथ-साथ लाभ की मात्रा भी बढ़ेगी। कोई लाभ तुंरत न मिले तो भी कोई बात नहीं, बाद में इकट्ठा मिलेगा। भागीदारी के मामलों में थोड़ी बहुत असहमति रहेगी, परंतु फिर भी काम यथावत चलता रहेगा। ऋण लेने का दबाव बहुत अधिक रहेगा। कामकाज के तरीके में थोड़ा बहुत सुधार करेंगे। विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं। आज शाम के बाद भीड़-भाड़ में रहेंगे व मौज-शौक, मनोरंजन में समय बिताएंगे। किसी बहुत पुराने परिचित या रिश्तेदार से मिलना होगा।

यह भी पढ़े : व्यापार में सफलता के अचूक उपाय


यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today,5 september 2019 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, piscesl, astro news, astrology, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved