कर्क:
जरूरी काम को आज ही शीघ्र ही पूरा कर लें कल से ग्रहस्थिति पक्ष की नहीं है। आज आप
जिस किसी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता मिलती जाएगी। किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति
का भरपूर सहयोग मिल जाने से काम सरलता से बनता हुआ चला जाएगा। जो लोग राज्य सेवा से
जुड़े हुए हैं वह भी अधिकारी वर्ग को अपने पक्ष में करने में सफलता अर्जित कर लेंगे।
व्यवसाय में मनवांछित लाभ होगा। उत्साह भरे काम संपन्न होंगे।
सिंह:
ग्रहों की शानदार स्थिति उत्तरोत्तर बनी रहेगी। जरूरी कार्य को करने के लिए प्रयास
तेज कर लेना चाहिए। सफलता मिलने के प्रबल आसार है। आपके किए गए कार्यों की सर्वस्त्र
प्रशंसा होगी। व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े एवं राज्य कार्य से जुड़े हुए दोनों ही पक्षों
को मनवांछित फल मिल जाएगा। व्यवसाय के संबंध में किसी भी प्रकार की यात्रा कर सकते
हैं सफलता मिल जाएगी।
कन्या:
ग्रह स्थिति साधारण ही है। काम को बनाने के लिए किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है। कल
से ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में आ रही है अत: जरूरी काम को कल पर रखें तो अधिक
लाभ होगा। आज आप जिस कार्य में लगे हैं वहां केवल आश्वासन ही मिलेंगे। किसी जरूरी व्यक्ति
से मिलना हो तो कल का समय निर्धारित कर ले, लाभ में रहेंगे। धार्मिक कार्य के लिए आज
समय बहुत अनुकूल बना है। संतों के प्रवचन व भजन-कीर्तन जैसे कार्य में हिस्सा लेना
पड़ सकता है।यह भी पढ़े : पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय