कर्क:
शानदार ग्रहस्थिति लगातार लाभ देती जाएगी। अच्छे ग्रहों की अनुकूलता का जितना लाभ उठाना
चाहे उठा लें। पूर्व में किया गया निवेश अब लाभ देने की स्थिति में आ गया है। आपकी
कार्यकुशलता व योग्यता का दूसरे व्यक्ति लाभ उठाएगे। विरोधी झुककर समझौता करना चाहेगा
जिससे आपका मनोबल व उत्साह दोनों ही बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारी वर्ग का
पूरा सहयोग व समर्थन मिलता चला जाएगा। व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति अपने कार्य
को नया रूप दे सकते हैं। यात्रा का विचार हो तो कर लें।
सिंह:
आज आप जिस समस्या के कारण परेशान है वह समस्या सायंकाल तक समाप्त हो जाएगी। महत्वपूर्ण
कार्य को यदि कल पर रखें तो ज्यादा उपयुक्त होगा। लेखन और पत्रकारिता से जुड़े हुए
व्यक्तियों के लिए ग्रहस्थिति बहुत शानदार बनी हुई है। आज का प्रयास आगे काम आएगा।
किसी भी कार्य में आपके द्वारा किया गया आपका प्रयत्न अतिशीघ्र लाभ देने आ रहा है।
किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा। यात्रा कर सकते हैं।
कन्या:
ग्रहस्थिति पक्ष की नहीं है। अपनी वाणी में मधुरता लाने में आपकी स्पष्टवादिता नुकसान
का कारण बन सकती है। इस कारण आपको हानि भी उठानी पड़ जाएगी। जरूरी काम के लिए आप किसी
का सहयोग लेेने का प्रयास करेंगे लेकिन सहयोग मिलना मुश्किल होगा। किसी को दी गई उधार
की राशि उलझ सकती है। घर और बाहर दोनों ही स्थानों पर अशांति का वातावरण बना रहेगा।
किसी काम को बनाने के लिए बहुत अधिक प्रयास करने पड़ेगे। शनिदेव की नाराजगी अभी बनी
हुई है। दो दिन शांतिपूर्ण ढंग से व्यतीत करें।
यह भी पढ़े : कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि