यह भी पढ़े : कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’
कर्क:
शानदार ग्रहस्थिति उत्तरोत्तर अच्छा लाभ देती जाएगी। जिस कार्य के लिए पिछले दिनों
में आपने भाग-दौड़ की थी अब उस भागदौड़ का सार्थक परिणाम मिलेगा। उच्चाधिकारी वर्ग
आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। यदि आप स्थानान्तरण या पदस्थापन का प्रयास कर रहे
हैं तो वह प्रयास सफल हो सकता है। कार्य को विस्तृत रूप देना चाहे तो ग्रहस्थिति पूरी
तरह आपके अनुकूल है। कारोबारी यात्रा का विचार हो तो निसंकोच कर लें। पुराने तनावपूर्ण
वातावरण से आजकल में मुक्ति मिल जाएगी।
सिंह:
पिछले दिनों जिस समस्या से आप ग्रसित थे अब उसका समस्या से निजात मिलने का समय प्रारंभ
हो गया है। इन दिनों आपको अपनी वाणी पर अवश्य नियंत्रण रखना होगा। मधुर वाणी कठिन से
कठिन कार्य को आसान कर सकती है तथा कटु वाणी से बनता कार्य बिगड़ सकता है। आप किसी
का सहयोग लेना चाहेंगे लेकिन सहयोग मिलने की अपेक्षा केवल आश्वासन ही मिलेंगे। दो दिन
पश्चात् ग्रहस्थिति और भी पक्ष में आने वाली है।
कन्या:
नई-नई समस्याएं सामने आएगी। आप चाहकर भी अपनी योग्यता और क्षमताओं का इस्तेमाल नहीं
कर पायेंगे। अधिकारी वर्ग की डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है। आपकी स्वयं की गलती नुकसान
का कारण बनेगी। अपमान या मानहानि होने की संभावना है। परिवार में वातावरण कलहपूर्ण
बना रहेगा। साथी और संतान से वैचारिक मतभेद हो सकता है। वाहन की गति धीमी रखें। कोई
अप्रिय बात सामने आ सकती है।
Vastu Tips: बुरी शक्तियों से मिलेगी मुक्ति, रसोई घर में जाकर करें ये काम
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का चैत्र शुक्ल् नवमीं का दिन
Daily Horoscope