कर्क: निजी रिश्तों में एक अच्छा मोड़ आ सकता है। आपका
सम्मान बढ़ेगा और आपकी बात की रक्षा होगी। नौकरी के मामलों में थोड़ा सा
ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई नई चुनौती आए तो उसे स्वीकार कर लेना
चाहिए, इससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भूमि-भवन के मामलों में बहुत जल्दी करने की
आवश्यकता नहीं है परन्तु यदि किसी विक्रय का दबाव आए तो मौके का फायदा उठा
सकते हैं। जहां आप काम कर रहे हैं, वहां सुविधाओं को लेकर थोड़ी सी समस्या
हो सकती है परन्तु शाम तक कोई न कोई समाधान निकल आएगा। भाई-बहिन के लिए दिन
अच्छा है, उनसे मिलना-जुलना होगा। समस्याओं को हल करने की तरफ आगे
बढ़ेंगे। यह भी पढ़े : इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार
सिंह: किसी खास घटना से मन में उत्साह आ जाएगा। आपका
सम्मान बढ़ेगा। कोई नया कार्य प्रस्ताव मिले तो उसे स्वीकार कर लेना चाहिए।
नया उत्तरदायित्व दिया जा सकता है, आपको उससे लाभ होगा। आवश्यकता के
अनुसार कार्य-प्रणाली में संशोधन कर लें। साझा भाव से काम करने का लाभ
मिलेगा। आज मंगल मार्गी हो रहे हैं अत: व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार आएगा।
जीवनसाथी के व्यवसाय पर दबाव कम हो जाएगा। लेन-देन को लेकर कोई विशेष कोशिश
करनी पड़ेगी। हो सकता है कि किसी के सहयोग से समस्या हल हो जाए। आज कई नए
लोगों से मिलना-जुलना होगा और व्यवसाय संबंधी किसी बात को आगे बढ़ाने का
मौका मिल सकता है।
कन्या: जीवनसाथी के काम-काज में लाभ होगा।
अचानक लाभ की स्थितियां बनेंगी। कोई रुका हुआ भुगतान मिल सकता है। वाहन
संबंधी सुख-सुविधा बढ़ेगी। कोई नई व्यावसायिक वार्ता चल सकती है। संतान को
लेकर मन की एक चिंता कम हो जाएगी। संतान के काम-काज में प्रगति होगी। आपकी
नौकरी या व्यवसाय में एक प्रमुख बाधा का निवारण होगा। दूसरे शहरों से आय
बढ़ेगी। आज भाग्य साथ दे रहा है। व्यवसाय की नीतियों में परिवर्तन लाभ दे
सकता है। भागीदारी के मामलों में वार्ता का कौशल आपको लाभ दे सकता है, अपना
पक्ष ढंग से प्रस्तुत करें।
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का चैत्र शुक्ल् नवमीं का दिन
आज का राशिफल: कैसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का नवरात्र की अष्टमी का दिन
Daily Horoscope