कर्क: आज मनचाहा सहयोग मिलेगा। आपके सारे काम आसान हो
जाएंगे। अपने प्रिय के साथ मिलने-बैठने का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से
दिन अच्छा है। काम-काज में और तेजी आएगी, जिसके कारण आपका कार्य निष्पादन
और शानदार हो जाएगा। भाई-बहिन की तरफ से अच्छा व्यवहार मिलेगा, अधिक सहयोग
मिलेगा। आज आपको टिक कर काम करना मुश्किल हो जाएगा। कोई छोटी यात्रा हो
सकती है। आप दोपहर बाद तक समस्या हल कर लेंगे। उनकी पढ़ाई-लिखाई संबंधी कोई
बात होगी तो हल कर लेंगे परन्तु व्यवसाय की बात है तो वह अभी हल नहीं
होगी। यह भी पढ़े : घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी
सिंह: आर्थिक दबाव बना रहेगा। कहीं न कहीं से अचानक
धन-प्रबंध करना पड़ेगा, आपसे कोई अच्छी मांग भी की जा सकती है। दैनिक
काम-काज में स्थायित्व रहेगा, आप अच्छी तरह से कोई काम कर पाएंगे। व्यवसाय
या नौकरी के मामले में अपनी राय बदलने की जरूरत नहीं है। आप जो कर रहे हैं,
उसी को अच्छी तरह सम्भालें। काम-काज के प्रति मन में भारी उत्साह रहेगा।
दैनिक काम-काज में किसी बात से आपका मोह भंग हो सकता है परन्तु आपको टिक कर
काम करना चाहिए। जो कर रहे हैं, उसी में आगे लाभ है। घरेलू आयोजनों में
भाग लेने का मौका रहेगा।
कन्या: निजी रिश्तों में सम्मान
बढ़ेगा। किसी का सहयोग समर्थन आज अत्यंत शुभ सिद्ध हो सकता है। काम-काज को
लेकर मन में उत्साह रहेगा। कुछ नया करके दिखा पाएंगे। कार्य-प्रणाली में कब
संशोधन करना है, इसका ध्यान रखें। वक्त को पहचान लेने में ही बुद्धिमानी
है। आज दोपहर तक मन विचलित रहेगा। आज किसी खास मामले में आपके पक्ष में राय
बनेगी, इस कारण से किसी समस्या का समाधान होगा या समस्या हल हो जाएगी।
पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय में सुधार होगा। यात्रा से लाभ रहेगा, इसे
व्यावसायिक यात्रा में बदल दीजिए।
आज का राशिफल : इन राशि के जातकों पर होगी माँ लक्ष्मी कृपा, जानिये कहीं आप भी तो नहीं
पितृपक्ष 2023: इन 15 दिनों में नहीं करें कोई नई खरीदारी, नाराज होते हैं पित्तर
शनिवार को ही निकलेगा प्रतिपदा और दोज का श्राद्ध, पितृपक्ष में खरीदारी के योग
Daily Horoscope