• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

जानें, शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क: एक तरफ धन प्राप्ति होगी तो दूसरी तरफ खर्चा बढ़ेगा। अपनी ही बनाई योजना पर काम नहीं कर पाएंगे। अचानक खर्चा बढ़ा लेंगे। बाद में पछताएंगे। घरेलू सुख-सुविधा की वस्तुओं पर खर्चा करने की योजना है। उपयोगी वस्तुओं पर खर्चा करना जरूरी सा लगता है। व्यावसायिक मामलों में एक अच्छे निर्णय की आवश्यकता है, जिसके आधार पर आप कार्य विस्तार कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और अन्य विशेषज्ञों की मदद भी आप ले सकते हैं। आपके अधीनस्थ लोग कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं, जिसके कारण कामकाज की शैली में आवश्यक परिवर्तन आ सकता है। घर में या दफ्तर में आपकी स्थिति बहुत रहेगी। आपका किया हुआ काम लोगों को पसन्द आएगा। आज शाम तक ही किए गए कार्य का शुभ परिणाम सामने आ जाएगा।

सिंह: कार्य में दक्षता बढ़ाने के लिए कोई विशेष प्रयास आप कर सकते हैं। आज अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा और आपके बताए हुए काम अच्छी सम्पन्न हो जाएंगे। आर्थिक दबाव बना रहेगा। हाथ में आया हुआ पैसा कहां खर्च हो रहा है, इसका पता ही नहीं चलेगा। बाहर के शहरों से कामकाज बढ़ेगा या बाहरी लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा, उसे आर्थिक लाभ में बदलना एक समस्या बनी रहेगी। घरेलू विवादों में थेाड़ा धीरज रखने की आवश्यकता है। किसी एक व्यक्ति की गलती सारे परिवार को भुगतनी पड़ सकती है। आप कोशिश करेंगे तो थोड़े बहुत वार्ता के बाद शांति का माहौल बन सकता है। ऋण के भुगतान का दबाव बना रहेगा और आप जैसे-तैसे ही अपना काम निकाल पाएंगे। छोटी यात्रा का शुभ परिणाम आ सकता है परन्तु आज पश्चिम दिशा की यात्रा करना ठीक नहीं है।

कन्या: कामकाज में साधारण बाधाएं बनी रहेंगी। आर्थिक सुविधा भी बढ़ रही है तो खर्चा भी बढ़ रहा है। आज किसी एक विशेष मामले में सफलता मिल सकती है, जिसके कारण आपकी उपलब्धियां बढ़ेंगी। अपनी अधीनस्थ लोगों से काम लेने के लिए आपको रणनीति में परिवर्तन लाना होगा। अपने सहायक लोगों की बात को भी ढंग से समझना होगा। भाग्य आपका साथ दे रहा है, नया अवसर मिले तो उसे थाम लेना ही ठीक है, अवसर को हाथ से जाने देना उचित नहीं होगा। धार्मिक मामलों में आपकी गहरी रुचि होगी। धार्मिक आस्थाओं में परिवर्तन के लिए मन में संघर्ष चलता रहेगा। किसी नई कल्पना पर काम करना शुरू कर देंगे। साझा भाव से काम करने से लाभ होगा। जीवन साथी के लिए थोड़ी सी कठिन परिस्थिति हैं जो निकल जाएंगी।

यह भी पढ़े : हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर


यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 27 July 2019 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, piscesl, astro news, astrology news in hindi, astrology in hindi, horoscope
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved