यह भी पढ़े : शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल
कर्क:
समय थोड़ा चिन्ताजनक रहेगा। दिनभर व्यस्त रहेंगे। शाम को विवाद के एक-दो कारण मौजूद
रहेंगे। आपका कहीं भी मन नहीं लगेगा और इधर-उधर भटकते रहेंगे। धन प्रबन्ध होता हुआ
नजर आ रहा है। आपका काम निकल जाएगा। घर, परिवार में समस्याओं के निपटारे के लिए संयम
से काम लें। आपकी कही गई बातों की रक्षा होगी। नौकरी करने वालों के लिए दिन तो अच्छा
है। व्यवसाय में कुछ तनाव बढ़ेंगे और साझेदारी के मामलों में अलग-अलग मत रहेंगे। संतान
को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे, भरोसा करने लायक काम नहीं दे पाएंगे। कोई साहसपूर्ण फैसला
लेना हो तो ले सकते हैं।
सिंह:
आज का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि कोई सोचे हुए काम को पूरा करके ही मानेंगे। आर्थिक
लाभ का रास्ता खुला है, आप चाहें तो किसी प्रस्ताव को स्वीकार कर सकते हैं। संतान के
लिए भी आज का समय लाभ का बना है। वे दिए हुए काम को बहुत अच्छी तरह सम्पादित करेंगे।
आपका कार्यभार लगातार बढ़ रहा है, इससे कुछ समस्याएं भी बढ़ रही हैं। किसी अधूरे काम
को बीच में ही छोडऩे का मन बना लेंगे। आज कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण आपके ऊपर आक्षेप
आएं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जिनके प्रेम सम्बन्ध हैं उनके लिए भी दिन अच्छा जाएगा।
कन्या:
आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपके किए हुए कार्य की प्रशंसा होगी, कामकाज के कौशल में
भी बढ़ोत्तरी होगी। माता के लिए दिन श्रेष्ठ है, उनका घर, परिवारवालों से मिलना रहेगा।
आप दूर रहते हैं तो भी माता का सुख बढ़ेगा। संतान को लेकर अवश्य चिंतित रहेंगे। कुछ
दूरी बढ़ेगी या विचारों में मतभेद रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, कोई उपहार
भी मिल सकता है। अचानक कोई बड़ी खुशी का समाचार भी मिल सकता है। व्यक्तिगत रिश्तों
में सुख बढ़ेगा। मौज-शौक या मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों के लिए शुक्रवार 29 मार्च का दिन
होली भाई दूज आज, जानिये शुभ मुहूर्त का समय
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा फाल्गुन माह के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा व द्वितीया का दिन
Daily Horoscope