• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानिए आपका राशिफल

कर्क: आज का दिन शानदार रहेगा। किसी खास समाचार की उम्मीद में रहेंगे। दोपहर तक न केवल आर्थिक लाभ होगा बल्कि आपके मन की इच्छा भी पूरी हो जाएगी। अधिक लाभ प्राप्ति के लिए यदि कोई साहसी निर्णय लेना पडे तो ले लीजिए क्योंकि उससे तुरन्त ही लाभ होगा। आज साझा भाव से काम करने में लाभ है। मित्रों केसाथ अधिक तालमेल रहेगा और भागीदारी के सार्थक परिणाम आएंगे। संतान को लेेकर मन में चल रही दुविधा दूर हो जाएगी क्योंकि वे अपने संबंध में अपना निर्णय आज ही ले लेंगे और आपके ऊपर ज्यादा भार नहीं आएगा। यह उनके प्रमोशन का या आर्थिक लाभ का समय है। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। सगाई संबंध की बातें परवान चढ़ेंगी। आज आने वाले प्रस्ताव बहुत अच्छे होंगे और आप उन्हें स्वीकार कर सकते हैं।


सिंह: कानूनी विवादों से दूर रहें यह आपको कष्ट देने वाले हेँ। आज अचानक कहीं से लाभ प्राप्ति हो तो ऋण चुकाने की बात पहले सोचें। कार्यशैली के बारे में एक नीतिगत निर्णय लेने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि वरिष्ठ लोगों से या पिता से आवश्यक मार्ग दर्शन ले लेवें और जो करना है, उसे जल्दी लागू कर दें। आज बाहर की यात्राओं से परहेज करें और मजबूरी में ही यात्रा करें परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा फिर भी नहीं करें। शाम के बाद यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं है। आज किसी सभा सोसायटी में सम्मान का अवसर मिल सकता है या आपकी सार्वजनिक प्रशंसा हो सकती है। आप इसका लाभ उठाएं और अपने जनसम्पर्क को व्यवसाय में बदलने की चेष्टा कर सकते हैं। शाम को परिवार में माहौल कुछ अच्छा नहीं रहेगा। माता के लिए थोड़ा कष्टकारक समय है।


कन्या: आज का दिन शुभ है परन्तु दोपहर होते-होते लाभ का अवसर हाथ से निकल सकता है। इसलिए सुबह पहले ही वादा ले लें या लिखा पढ़ी कर लें। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। कोई बाहरी मदद मिलने के संकेत हैं, अर्थ लाभ की परिस्थितियां सुधरेंगी और भाग्यबल से कोई नई उपलब्धि भी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए थोड़ा कठिन समय है और उन्हेंं स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। आज किसी दावत का निमंत्रण मिल सकता है, उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। भाई-बहिनों से संबंध सामान्य रहेंगे और उनसे वार्ता के लिए अधिक समय भी मिलेगा। दोपहर से पहले छोटी यात्राएं कर सकते हैं परन्तु दोपहर के बाद यात्रा के लिए रवाना नहीं हों। पूर्व की दिशाओं की यात्राओं से परहेज रखें। सरकारी लोगों से कामकाज में थोड़ी अड़चन बनी रहेगी।

यह भी पढ़े : शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल


यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 21 July 2019 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs is aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius and pisces rashifal, asto news, astrology news in hindi, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved