• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क: आजीविका क्षेत्र में समय शानदार है। लाभ होगा परन्तु सीमित हो जाएगा। उपलब्धियों के बाद भी पूरा लाभ नहीं मिलेगा। कामकाज में नवीनता आएगी। कुछ ऐसा कार्य कर पाएंंगे जो अब तक नहीं हुआ था। घर परिवार में सामंजस्य के लिए आपकी कोशिश सफल हो सकती है। कुटुम्ब में तो आपको सफलता मिल जायेगी परन्तु खुद के परिवार में थोड़ा सा असंतोष रहेगा। संतान के लिए समय ठीक है परन्तु आपके मन में असंतोष रहेगा। संतान की गतिविधियों से भी आपका मन प्रसन्न नहीं रहेगा। आपको चाहिए कि इन दिनों व्यर्थ के भ्रम नहीं रखें अन्यथा ढंग से काम नहीं कर पाएंगे। यात्रा सोच-समझकर करें परन्तु उत्तर दिशा में यात्रा न करें।



सिंह: ग्रह स्थितियां शानदार हैं। आप जोश में आकर बकाया कामकाज को करने के लिए अभियान चलाएंगे। आज आंशिक सफलता मिल सकती है। कामकाज में अधूरेपन को लेकर आपके मन में भारी असंतोष रहेगा। किसी एक काम को छोडक़र दूसरे काम में जुट जाएंगे। शाम के बाद किसी बात को लेकर मन में भारी असमंजस रहेगा। किसी काम को बीच में छोड़ देने की इच्छा होगी। भागीदारी के काम में लाभ होगा, खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, आय के नये आश्वासन मिलेंगे। विरोधी लोगों को परास्त करने के लिए भी आप कोई कदम उठा सकते हैं। यात्रा मजबूरी में ही करें परन्तु फायदे की उम्मीद न रखें।



कन्या:
मन में कई तरह की आशंकाएं रहेंगी, चिंता भी रहेगी। किसी कार्य के ढंग से सम्पन्न न होने की परेशानी मन ही मन रहेगी। कार्य क्षेत्र में सफलता के बावजूद भी तनाव रहेगा। निजी जीवन में थोड़ी सी निराशा रहेगी। किसी विशेष कार्य के लिए नये लोगों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी और आप कोशिश शुरु कर देंगे। आर्थिक दृष्टि से समय ठीक है, सोचे हुए काम बन जायेंगे। जीवन साथी के लिए थोड़ा सा तनाव का समय है। उन्हें कोशिश भी विशेष ही करनी पड़ेगी। जटिलता के निवारण के लिए पूजा-पाठ बढ़ा दें। आज पूजा में कम मन लगेगा और खान-पान संबंधी अनियमितता भी रहेगी। संतान के लिए शुभ समय है। माता के लिए सारा दिन अच्छा है।

यह भी पढ़े : हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता


यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 16 November 2019 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved