तुलाः आज का दिन अचानक
उपलब्धियों का हो सकता है। जो काम सोच रहे हैं वह बन सकता है, किसी पुरानी योजना पर
आगे बढेंगे। मन में एक तरफ तो परिस्थितियों को छोडकर भागने की इच्छा होगी दूसरी तरफ
प्रबल आत्मविश्वास रहेगा और आशावादी बने रहेंगे। पूजा पाठ में कुछ नया कर सकते हैं।
धार्मिक मामलों में ज्यादा खर्च होगा तो मौज शौक मनोरंजन पर भी अच्छा खर्च होगा। एक
तरफ आर्थिक लाभ होगा तो दूसरी तरफ अपार खर्चे। शत्रु अपना काम करते रहेंगे यद्यपि आपका
कोई नुकसान नहीं होगा। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से व्यर्थ की कहासुनी हो सकती है। यात्रा
लाभदायक सिद्ध हो सकती है।
वृश्चिकः आज कार्यभार
इतना है कि टिककर कार्य करने की इच्छा होगी परन्तु कोई यात्रा करनी ही पडेगी। आज आप
समय नष्ट होता हुआ देखकर परेशान होंगे परन्तु कोई उपाय नहीं है। आज नियमित भोजन में
बाधा आ सकती है परन्तु दिनभर कुछ न कुछ चलता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में यह एक अच्छा
दिन हो सकता है परन्तु जिनके प्रेम संबंध है उनके लिए यह दिन और भी ज्यादा अच्छा है।
संतान से अच्छे कार्य प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं। यदि संतान व्यवसाय करती है तो
आपको अच्छे लाभ की कामना करनी चाहिए। अपने शहर से दूर कहीं खर्चा हो सकता है। आज बिना
योजना के ज्यादा खर्च करेंगे परन्तु किए हुए खर्च का कोई अफसोस नहीं रहेगा।
धनुः आज का दिन बहुत
शुभ जाने वाला है क्योंकि कठिनाइयों के बीच में भी कोई अच्छी बात सुनने को मिलेगी।
आज अच्छा आर्थिक लाभ होग, व्यापार व्यवसाय आगे बढेगा, घर से बाहर जनसम्पर्क बढेगा परन्तु
घर के अंदर शांति का अभाव रहेगा। व्यावसायिक यात्राएं लाभ दे सकती हैं। कोई दूर की
यात्रा करनी पड सकती है। पुरानी उधारी वसूल होगी तो सरकारी लोगों से या बडे लोगों से
मिलना होगा। इसके बाद आपके प्रभाव क्षेत्र में तेजी से वृद्धि होगी। इन दिनों कभी कभी
आप बहुत ज्यादा चिंता करेंगे कि दोहरे जीवन को कैसे समाप्त किया जाए। आप जो भी कार्य
कर रहे हैं आज उसमें अनुपात से ज्यादा लाभ होगा।
यह भी पढ़े : शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल