यह भी पढ़े : क्या होता है पितृदोष व मातृदोष
तुलाः आर्थिक
दृष्टि से आज का दिन ठीक जा सकता है। एक तरफ लेन-देन का दबाव रहेगा, दूसरी
तरफ आय बढ़ सकती है। आज जितना अधिक श्रम करेंगे, उतना ही लाभ बढ़ेगा। परन्तु
कानूनी मामलों में सावधान रहें, कोई ऐसी गलती हो सकती है, जिसका खामियाजा
आपको भुगतना पड़ सकता है। यदि नौकरी करते हैं, तो समय अच्छा जायेगा और
व्यवसाय करते हैं, समय अच्छा है, परन्तु मानसिक तनाव रहेंगे। ऐसी जगह पैसा
खर्च होगा, जहाँ आप नहीं चाहते।किसी पराये व्यक्ति की जिम्मेदारी उठानी
पड़ेगी। कोई अज्ञात खर्चा भी कर सकते हैं, जवाबदेही बनेगी, परन्तु इसका पता
बाद में चलेगा।
वृश्चिकः आज का दिन बहुत शुभ जाने वाला
है। अपने किसी अत्यन्त प्रिय से संबंधित काम-काज में भारी प्रगति होगी और
आप उसमें पूरी तरह से शामिल रहेंगे। खर्चा बहुत अधिक है और काम-काज का
अच्छा आश्वासन है और मन में अज्ञात भय लगा रहेगा। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मीन
राशि के बृहस्पति आपका सम्मान बढ़ाना चाहते हैं। काम-काज की अधिकता में कड़वी
वाणी का प्रयोग न करें। इससे एक-दो संबंधों पर असर आयेगा। भाई-बहिनों की
तरफ से या मित्रों की तरफ से संतोष रहेगा, परन्तु पिता के स्वास्थ्य चिंता
रहेगी। व्यावसायिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।
धनुः आज
का दिन अर्थलाभ का है। कारोबारी यात्रा बहुत अच्छा लाभ दे सकती है या
दूसरे शहरों से आज व्यवसाय है, तो भी अच्छा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के
लिए दिन बहुत अच्छा जायेगा और उनकी राय मानी जायेगी। व्यवसाय में कोई न कोई
समस्या बनी रहेगी। कोई खास व्यक्ति नाराज हो सकता है। जीवनसाथी को
स्वास्थ्य संबंधी चितंा रहेगी। प्रेम-संबंधों में बहुत सावधानी बरतने की
आवश्यकता है, संकेत अच्छे नहीं है। सुख-सुविधायें बढ़ेंगी। वाहन-सुख या घर
में सजावटी सामान बढ़ेंगे। कोई सरकारी विभाग आपको परेशान कर सकता है।
Vastu Tips: बुरी शक्तियों से मिलेगी मुक्ति, रसोई घर में जाकर करें ये काम
आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का चैत्र शुक्ल् नवमीं का दिन
Daily Horoscope