• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
3 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

तुला: आज का दिन लाभ का बना हुआ है, आपका कोई विशेष प्रयास रंगत लाएगा जिससे कि फायदा होने वाला है। दोपहर बाद कोई महत्वपूर्ण निर्णय करना पड़े तो कर डालिए। भागीदारी को लेकर आपके मन में अज्ञात भय हो तो चिंता मत कीजिए। समय बहुत अच्छा नहीं है, तो बहुत खराब भी नहीं है। कामकाज में अड़चन स्वाभाविक ढंग से आएगी, आपके कामकाज रुकेंगे नहीं। आज अनायास ही कई लोगों का सहयोग मिल जाएगा। यदि व्यवसाय करते हैं तो आपके सहायक आज अच्छा काम करके देंगे। नौकरी में भी कार्य सम्पादन अच्छा रहेगा। भोजन सम्बन्धी अनियमितता न रखें। गैस सम्बन्धी समस्याएं रहेंगी।

वृश्चिक: आज विशेष उपलब्धि का दिन हो सकता है। चल रहे काम-काज में सुधार होगा तथा किसी नयी व्यावसायिक वार्ता में रुचि लेंगे। आपके प्रभाव में अचानक वृद्धि होगी। दोपहर बाद कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति में आ जाएंगे। एक तरफ आर्थिक लाभ बढ़ेगा तो दूसरी तरफ ऋण की आवश्यकता बनी रहेगी। आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लाभ की ओर ले जा सकता है। घर में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी समूह में मिलना जुलना हो सकता है। आपका आत्म-विश्वास बढ़ेगा, नये लोगों से परिचय होगा और व्यावसायिक वार्ताएं भी होंगी। भूमि भवन से संबंधित गतिविधि भी बढ़ेगी।

धनु: आज का दिन भाग्यशाली है। जिस काम को करने की ठान लेंगे, वह पूरा हो जाएगा। आप छोटे-मोटे कई बकाया कामों को निपटा लेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किये जा रहे प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, आपको और ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। संतान की तरफ से थोड़ी बहुत चिंता रहेगी परन्तु उनको आपकी मदद की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। अन्य रिश्तों में भी आज कोई अच्छी बात सुनने को मिलेगी। आपका सहयोग बढ़ रहा है। कोई अच्छा आश्वासन मिल सकता है, जिसके आधार पर नये कामकाज के बारे में सोच सकते हैं।

यह भी पढ़े : यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष


यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 13 january 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved